फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   moderation marks in 12th board has been scrapped, diu cut offs will be affected

अब 12वीं में नहीं मिलेगा मॉडरेशन मार्क्स, शुरुआत CBSE के स्कूलों से

Tue, 25 Apr 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Tue, 25 Apr 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
moderation marks in 12th board has been scrapped, diu cut offs will be affected
एजुकेश्‍ान - फोटो : demo pics

सीबीएसई(CBSE), आईसीएसई(ICSE), एनआईओएस(NIOS) समेत देशभर के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों का अगले महीने 12वीं के जारी होने वाले रिजल्ट में छात्रों को मॉडरेशन मार्क्स (70 से 95 मार्क्स पाने वाले छात्रों को दिए जाने वाले अतिरिक्त मार्क्स) का लाभ अब नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


एचआरडी के साथ सोमवार देर शाम आयोजित बैठक में उक्त सभी के बीच मॉडरेशन मार्क्स को खत्म करने पर सहमति बनी। मॉडरेशन मार्क्स खत्म होने से डीयू और अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश की सौ फीसदी कटऑफ पर विराम लग जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी देखेंः SSC ने निकाली SI और ASI के पदों पर बंपर भर्तियां, यहां करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि अब फेल से पास होने के लिए मिलने वाले एक से पांच नंबर तक के ग्रेस मार्क्स की जानकारी उक्त छात्र की मॉर्क्सशीट पर देना अनिवार्य होगा। वहीं, अब एकेडमिक में मार्क्स और एक्सट्रा एक्टिविटी में ग्रेड देने होंगे। ताकि उन ग्रेड का लाभ छात्र ग्रेजुएशन में दाखिले के दौरान क्रेडिट के रूप में मिल सके।    

 
एचआरडी व सीबीएसई के साथ 32 राज्यों के शिक्षा बोर्डों के चेयरमैन, सचिव समेत अन्य अधिकारियों की बैठक विज्ञान भवन में आयोजित हुई। एचआरडी और सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, मॉडरेशन मार्क्स के रूप में विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड अपना रिजल्ट सुधारने के लिए 10 से 20 अतिरिक्त अंक देते थे।

बैठक में सभी राज्यों ने मॉडरेशन मार्क्स खत्म करने पर सहमति दे दी है, क्योंकि इन मॉडरेशन मार्क्स की आड़ में राज्यों के शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट तो सुधर जाता था, लेकिन उन राज्यों के छात्र दाखिले की सौ फीसदी कटऑफ की रेस में पिछड़ जाते थे, जहां मॉडरेशन मार्क्स नहीं दिए जाते थे। मॉडरेशन मार्क्स खत्म करने की शुरुआत सीबीएसई स्कूलों से करने की घोषणा भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed