फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission 2017: administration is planning to make admission process smooth

DU Admission 2017: अब आसान होगी दाखिला प्रक्रिया

Fri, 21 Apr 2017 11:29 AM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
DU Admission 2017: administration is planning to make admission process smooth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

बीते साल ईसीए (एक्स्ट्रा करीकुलम एक्टीविटीज) वर्ग में दाखिला प्रक्रिया के दौरान आई समस्याओं को ध्यान में रखकर दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) ने आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। इससे डीयू का काम आसान होने के साथ-साथ छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया भी आसान होगी। हालांकि दाखिला प्रक्रिया बीते साल की ही तरह पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। ईसीए कोटे में हजारों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं।

विज्ञापन


डीयू के कॉलेजों में स्पोर्ट्स और ईसीए के लिए पांच फीसदी सीटें आरक्षित होती हैं। बीते साल डीयू ने इस कैटिगरी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी, मगर ऑनलाइन आवेदन के दौरान बार-बार सर्वर डाउन होने से छात्रों को अपने दस्तावेज को अपलोड करने में दिक्कतें आ रही थीं। छात्रों को अपने दस्तावेज अपलोड करने के लिए लंबा समय देना पड़ता था। डीयूू को इस संबंध में छात्रों की ओर से कई शिकायतें भी मिलीं।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने छात्रों की इस समस्या को देखते हुए इस बार आवेदन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया है। बीते साल ईसीए कैटिगरी के छात्रों को प्राथमिक टेस्ट से पहले ही आवेदन के दौरान सभी दस्तावेज भी अपलोड करने होते थे। उसके बाद ही उसे प्राथमिक टेस्ट में मौका मिलता था, मगर इस साल इसमें बदलाव करते हुए प्राथमिक टेस्ट में सिर्फ छात्रों को आवेदन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक टेस्ट में सिर्फ छात्रों को आवेदन करना है

DU Admission 2017: administration is planning to make admission process smooth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source

प्राथमिक टेस्ट पास करने वाले छात्र को ही अपने दस्तावेज ऑनलाइन जाकर अपलोड करने होंगे।

डीयू प्रशासन की मानें तो इससे सिर्फ पहले चरण में पास होने वाले छात्रों को ही दस्तावेज अपलोड करने होंगे। मसलन अगर 100 छात्र दाखिले के लिए आ रहे हैं, तो प्राथमिक टेस्ट में अगर 60 छात्र क्वालीफाई करते हैं, तो इन्हें ही दस्तावेज अपलोड करने होंगे। बाकी 40 को दस्तावेज अपलोड नहीं करने होंगे जबकि पहले सभी को दस्तावेज अपलोड करने पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed