Digital Marketing : बेरोजगार युवा 3 से 6 महीने में हासिल कर रहे आकर्षक पैकेज पर जॉब, जानें कैसे
देश के कोने कोने में छोटे शहरों से कोर्स सीखने वाले सैकड़ों युवाओं को दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, आगरा, कानपुर, चंडीगढ़, जम्मू, गुरुग्राम, कलकत्ता, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में आकर्षक पैकेज पर जॉब मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी अपनी लाइफ बदलना चाहते हैं एक लग्जरी लाइफ जीने का आपका सपना है तो सफलता का एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स आपकी मदद कर सकता है। सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स ने अब तक हजारों युवाओं के जीवन को बदल दिया है। देश के कोने कोने में छोटे शहरों से कोर्स सीखने वाले सैकड़ों युवाओं को दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, आगरा, कानपुर, चंडीगढ़, जम्मू, गुरुग्राम, कलकत्ता, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में आकर्षक पैकेज पर जॉब मिल रही है। वो भी मात्र 3 महीने की करिअर इंटेसिव ट्रेनिंग के जरिए तो फिर आप क्यों नहीं डिजिटल सेक्टर में अपना करिअर बना सकते हैं। दिलशाद गार्डन दिल्ली के सचिन हों या खलीलाबाद उत्तर प्रदेश के फैसल खान सभी ने बुरे वक्त को देखा है, बेरोजगारी देखी है जिसके बाद वह सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की तरफ मुड़े और उनकी जिंदगी का एक नया सफर शुरू हो गया। पढ़िए सफलता के सितारों की कहानी उन्हीं की जुबानी...
ये भी सीखें
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
घर की बहू से लेकर कंपनी में अधिकारी तक का सफर नहीं था आसान...
हरियाणा की खुशी के लिए करिअर बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था। एक बच्चे की मां होना और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच नौकरी मिलना किसी सपने सरीखा था। लेकिन खुशी ने हार नहीं मानी और अपना सपना पूरा किया। खुशी कहती हैं कि मेरी शादी होने के बाद भी मैंने पढ़ना जारी रखा आज मैं बीएससी कर रही हूं। लेकिन मुझे काफी समय से लग रहा था कि मुझे अपने पैरों पर खड़े होना है एक अच्छी जॉब हासिल करनी है। मैं अक्सर यूट्यूब चलाया करती थी वहां कुछ कुछ सीखती रहती थी वहीं से मुझे पता चला कि सफलता डॉट कॉम रोजगार ढूंढ़ रहे युवाओं को 3 महीने में जॉब रेडी कर बड़ी कंपनियों में प्लेस्ड कर रहा है। फिर मेरे एक मित्र ने भी सफलता के बारे में मुझे बताया। एक बहू होने के कारण घर से निकलने की मनाही थी। तो मैंने सफलता के ऑनलाइन कोर्स एडवांस डिजिटल मार्केटिंग में दाखिला ले लिया। 7 सदस्यों के परिवार का ख्याल रखते रखते मैंने एडवांस कोर्स पूरा किया। आज मैं अपने परिवार की महिलाओं में जॉब हासिल करने वाली पहली महिला बन चुकी हूं। जी हां मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सफलता द्वारा सिखाए गए डिजिटल मार्केटिंग स्किल की बदौलत गुरुग्राम स्थित मोर टास्क कंपनी में मुझे मेरी पहली जॉब हासिल हो चुकी है।

अपने दम पर बनाना था करिअर, ऐसे मिली सफलता
वो कहते हैं ना मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है। सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। अगर आप कुछ करने की ठान लें फिर आप चाहे उम्र के किसी भी पड़ाव में हों अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। यही किया कानपुर की अक्सा काजिम ने, पोस्ट ग्रेजुएट करते समय अक्सा को लगा उन्हें एक बेहतर करिअर बनाना चाहिए जिसके लिए उन्हें कोई स्किल हासिल करनी होगी क्योंकि आजकल नौकरी के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं होती है। क्योंकि खुशी के बहुत सारे दोस्तों ने उन्हें बताया कि इंटरव्यू के दौरान स्किल्ड कैंडिडेट्स को बेहतर ट्रीटमेंट मिलता है। अक्सा ने कहा कि ग्रेजुएशन के बाद मैंने पीजी में एडमिशन ले लिया लेकिन मुझे अपने दम पर कुछ करना था एक दिन अमर उजाला न्यूजपेपर में डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में पढ़ा। इसके बाद मैंने पढ़ाई के साथ साथ डिजिटल मार्केटिंग के बारे में सर्च करना शुरू किया। कुछ दिन में मुझे पता चला कि ये एक फ्यूचर जॉब रेडी स्किल है जो हर किसी को सीखनी चाहिए। आने वाला समय इंटरनेट का है। मैंने इसके तुरंत बाद एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में दाखिला ले लिया। सिर्फ 3 महीने के अंदर सफलता से जो स्किल हासिल हुई उसकी बदौलत मुझे बॉलीग्रेड स्टूडियो में पहली जॉब हासिल हो गई।

करिअर को लेकर था असमंजस, कम्प्यूटर शिक्षक ने किया मार्गदर्शन
कांगड़ा की रहने वाली दीक्षा कटोच ने 12वीं कॉमर्स से करने के बाद बैंकिग सेक्टर में अवसरों को ध्यान में रखते हुए बीकॉम करने का फैसला किया। बीकॉम के साथ - साथ दीक्षा को लगा खुद को स्किल्ड करने की जरूरत है क्योंकि आज के समय में स्किल्ड युवाओं को हाथो हाथ लिया जा रहा है। इसलिए दीक्षा ने कम्प्यूटर की स्किल सीखने की सोची। दीक्षा ने कहा कि जब मैं कम्प्यूटर सीख रही थी तभी मेरे सर कोडिंग के जरिए एक वेबसाइट बना रहे थे। मैंने पूछा कि सर आप ये क्या कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वेबसाइट बना रहा हूं। मैंने कहा कि मैं कैसे ये बना सकती हूं। उन्होंने कहा कि आपको डिजिटल मार्केटिंग सीखनी पड़ेगी।डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में एक उभरता हुआ क्षेत्र हैं इसमें स्किल्ड युवा अपना खुद का काम करने से लेकर किसी कंपनी में जॉब कर आकर्षक पैकेज हासिल कर रहे हैं। करिअर को लेकर जो असमंजस मेरे अंदर था वो सर की बात सुनकर दूर हो गया। मैंने ठान लिया कि अब डिजिटल सेक्टर में स्किल्ड होकर उसी में अपना करिअर बनाउंगी। डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कराने वाली कंपनियों के बारे में गूगल पर सर्च किया तो मुझे सफलता डॉट कॉम के बारे में पता चला। सफलता से एडवांस डिजिटल कोर्स करने के दौरान हासिल हुई स्किल की बदौलत मुझे चंडीगढ़ की मेगरी सॉफ्ट कंपनी में पहली जॉब हासिल हो गई।

बीटेक बेरोजगार सचिन को दो कंपनियों ने कर दिया था रिजेक्ट...
दिलशाद गार्डन के सचिन ने कहा कि मैंने इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक शानदार करिअर बनाने का उद्देश्य लेकर बड़े अरमानों के साथ बीटेक किया था लेकिन लाखों बीटेक बेरोजगारों के कारण मुझे एक अच्छी नौकरी नहीं मिल सकी। मैं जब इंटरव्यू के लिए कंपनियों में गया तो दो जगह मुझे रिजेक्शन भी फेज करना पड़ा। लेकिन कहते हैं न कि भगवान सभी के लिए कुछ न कुछ सोच कर रखता है। एक दिन मैं अमर उजाला अखबार पढ़ रहा था तभी मेरी नजर सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के विज्ञापन पर पड़ी। जिसके बाद मैंने इंटरनेट तथा अन्य माध्यमों से इस कोर्स के बारे में पूरी जानकारी हासिल की और तुरंत ही सफलता डॉट कॉम के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमिशन ले लिया। मुझे मेरी पहली जॉब 22 साल की उम्र में हासिल हुई। जिसमें सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा। Safalta.com द्वारा दी गई डिजिटल मार्केटिंग स्किल की बदौलत मैं नोएडा की हेमलेज कंपनी में 2.75 लाख के पैकेज पर पहली जॉब हासिल हो गई।

यूपी सरकार में नहीं मिली सरकारी नौकरी, यूपीपीईटी भी नहीं हुआ क्लीयर, इस काम ने दिलाई सफलता
खलीलाबाद उत्तर प्रदेश में अपने पापा की फुटवीयर शॉप पर बैठने वाले फैसल खान ने अपने करिअर को लेकर काफी परेशान थे। फैसल ने कहा कि मैं पहले उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों में फॉर्म डाल रहा था, यूपीपीईटी की तैयारी की। जब कहीं सफलता नहीं मिली तो पापा के पुश्तैनी काम फुटवियर शॉप पर बैठने लगा। लेकिन मुझे इकोनॉमिक्स से बीए करने के बाद एक बेहतर जॉब की तलाश थी। मुझे पता चला की सफलता डॉट काम डिजिटल मार्केटिंग स्किल बेरोजगार युवाओं को सिखाकर उन्हें 2 से 3 महीने में बड़ी कंपनियों में जॉब दिलाने का काम कर रहा है। तो सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की फीस पता की। फिर मैंने अन्य प्लेटफॉर्मों पर डिजिटल मार्केटिंग कोर्स सर्च किए और उनकी फीस पता की। तुलना करने पर पता चला कि जितने टूल्स और मॉड्यूल्स अन्य संस्थान 50 हजार में करा रहे हैं सफलता मात्र 15999 में करा रहा है। वो भी एक्सपर्ट फैकल्टी के साथ। सफलता में मैंने एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में एडमिशन ले लिया। इस कोर्स के दौरान सीखे गए टूल्स, मॉड्यूल्स, ग्रूमिंग सेशन्स, प्लेसमेंट सेशन्स, इंटरव्यू प्रिपरेशन्स और स्पोकन इंग्लिश कोर्स ने मेरे सोचने, समझने, बोलने का पूरा तरीका ही बदल दिया। जिसके बाद मुझे मेरी पहली जॉब आईटी कॉन्स में हासिल हो गई।
स्किल्ड युवाओं को मिलेगी आकर्षक पैकेज वाली जॉब : हिमांशु गौतम, सीईओ सफलता डॉट कॉम
छोटे शहरों के बेरोजगार युवाओं को डिजिटली स्किल्ड कर रोजगार बनाने के लक्ष्य पर काम रही सफलता के सीईओ होने के नाते मैं सफलता में दाखिला लेने जा रहे युवाओं से ये वादा कर सकता हूं कि अगर आप हमारे मेंटर्स द्वारा सिखाई गई चीजों को बेहतर तरीके से समझते हैं, रेगुलर क्लास अटेंड करते हैं और दिए गए असाइनमेंट्स पूरे करते हैं तो निश्चित रूप से आपकी आकर्षक पैकेज पर जॉब लगेगी। अब तक हजारों युवा सफलता से डिजिटली स्किल्ड होकर आकर्षक पैकेज वाली जॉब हासिल कर चुके हैं अब आपकी बारी है।
इस कोर्स में क्या है खास
- 100 फीसद प्लेसमेंट असिस्टेंस
- 100 घंटे लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस
- 20 लर्निंग टूल्स
- 8 लाइव प्रोजेक्ट्स
- गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण
- साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
- एक्सपर्ट्स के साथ मास्टर क्लास
- कम्प्लीमेंट्री कोर्स - सॉफ्ट स्किल्स
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X