Digital Marketing : अगर करते हैं ऑनलाइन मार्केटिंग, तो करियर को इन 7 टिप्स से दें उड़ान, जानें क्या करना होगा
अगर आप बेरोजगार हैं या नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि 2021-22 में सर्वाधिक नौकरियां डिजिटल सेक्टर में ही निकलीं हैं। इसी वजह से डिजिटल सेक्टर आज के समय में देश की टॉप 5 नौकरी देने वाले सेक्टरों में शामिल हो गया है।
विस्तार
बेरोजगारों व नौकरी बदलने की चाह रखने वाले युवाओं द्वारा जॉब सर्च करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लिंक्डइन वेबसाइट के मुताबिक 2021-22 में सर्वाधिक नौकरियां डिजिटल सेक्टर में निकलीं हैं। इसी वजह से डिजिटल सेक्टर आज के समय में देश की टॉप 5 नौकरी देने वाले सेक्टरों में शामिल हो गया है। अगर आप डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में अपना करिअर बनाना चाहते हैं या इस अपने बिजनेस या उत्पाद की डिजिटल मार्केटिंग करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा शुरू किए गए Digital Marketing Course की इसमें मदद ले सकते हैं। आप नीचे लिखे इन 7 टिप्स का पालन कर अपने डिजिटल मार्केटिंग बिजनेस को कम समय में बहुत ऊपर ले जा सकते हैं।
ये भी सीखें
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
ग्राफिक डिजाइनिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक्स
ये 7 टिप्स आपके डिजिटल मार्केटिंग करियर को देंगे उड़ान
- सबसे पहले आप जिस भी क्षेत्र में मार्केटिंग कर रहे हैं उस क्षेत्र के प्रतिस्पर्धियों के बारे में रिसर्च करें। उनकी रणनीतियों को समझें फिर अपने बिजनेस की रणनीति तैयार करें।
- अपने उत्पाद या ब्रांड की एक वेबसाइट बनाएं या फ्री ब्लॉगिंग के जरिए अपने उत्पाद के बारे में स्टोरीज इंटरनेट पर वायरल कराएं।
- अपने ग्राहक क्षेत्र को पहचानें, उनके साथ एक संवाद स्थापित करें।
- अपने उत्पाद या ब्रांड को प्रमोट करने के लिए स्थानीय दुकानदारों या विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करें।
- सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए ऐसी वीडियो या ग्रॉफिकल सामग्री अपनी कंपनी या उत्पाद के बारे में तैयार कराएं।
- एसईओ का उपयोग करके अपने वेबसाइट की गूगल में रैंकिंग बढ़ाएं।
- देश की अन्य डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियों की मदद से अपने बिजनेस को ऊपर लेकर आएं।
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बाद यहां भी बना सकते हैं करियर
- सर्च इंजन मार्केटिंग
- सोशल मीडिया मार्केटिंग
- ई-मेल मार्केटिंग
- एफिलिएट मार्केटिंग
- यूट्यूब मार्केटिंग
- एप मार्केटिंग
- पे पर क्लिक
- कंटेंट मार्केटिंग
- ओआरएम
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेज के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X