{"_id":"59d5f1384f1c1ba2538b5f06","slug":"diet-gets-76-lecturers-for-hindi-as-result-declared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डायट को मिले हिंदी के 76 प्रवक्ता, लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
डायट को मिले हिंदी के 76 प्रवक्ता, लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम
amarujala.com- presented by: शारुख खान
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा आयोग ने बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता हिंदी का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें कुल 76 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार से आठ सितंबर के बीच हुआ था।
.
उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की इकाई डायट में प्रवक्ता हिंदी के रिक्त 76 पदों के लिए आवेदन वर्ष 2013-14 में लिए गए थे। इस भर्ती में एक पद अनुसूचित जनजाति, 16 पद अनुसूचित जाति, 21 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थे।
इसके साथ 38 पद अनारक्षित, क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत एक पद डीएलएफ, तीन पद भूतपूर्व सैनिक, 15 पद महिला तथा तीन पद दृष्टिबाधित, चलनक्रिया एवं श्रवणहस दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित था। सीधी भर्ती द्वारा नियमित चयन के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आठ सितंबर को पूरा हुआ। इसके बाद 26 दिन के भीतर परिणाम जारी कर दिया गया।

प्रवक्ता फार्माकोलॉजी का परिणाम संशोधित
Result shimla
लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता फॉर्माकोलॉजी (मेडिकल/नान मेडिकल पद) के परिणाम में संशोधन किया है। आयोग ने सीधी भर्ती से हुए चयन में समेकित योग्यता सूची से मेडिकल पद के लिए अनारक्षित पद के सापेक्ष औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थी हेमंत कुमार दत्त का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है।
उनके स्थान पर मेडिकल संवर्ग में अनारक्षित रिक्त के सापेक्ष सूची से प्रवीण कुमार अग्रवाल को श्रेष्ठता के आधार पर उपयुक्त पाए जाने पर नियुक्ति के लिए मुख्य सूची के अंतर्गत संस्तुत किया गया।
उनके स्थान पर मेडिकल संवर्ग में अनारक्षित रिक्त के सापेक्ष सूची से प्रवीण कुमार अग्रवाल को श्रेष्ठता के आधार पर उपयुक्त पाए जाने पर नियुक्ति के लिए मुख्य सूची के अंतर्गत संस्तुत किया गया।
कमेंट
कमेंट X