{"_id":"6957624fc85dd68335068f89","slug":"delhi-university-to-get-veer-savarkar-college-and-new-infrastructure-this-year-2026-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: डीयू को इस साल मिलेगा वीर सावरकर कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल और कई नए भवनों का निर्माण जारी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Delhi University: डीयू को इस साल मिलेगा वीर सावरकर कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल और कई नए भवनों का निर्माण जारी
Fri, 02 Jan 2026 11:50 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:50 AM IST
सार
Veer Savarkar College: दिल्ली यूनिवर्सिटी को इस साल वीर सावरकर कॉलेज सहित कई नए भवनों की सौगात मिलने जा रही है। इसके तहत फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी, नया गर्ल्स हॉस्टल और पूर्वी-पश्चिमी कैंपस के निर्माण का कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन
DU Vice Chancellor
- फोटो : file photo
विस्तार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के पश्चिमी परिसर के अंतर्गत शुरू होने वाले वीर सावरकर कॉलेज का इंतजार इस साल समाप्त हो आएगा। 2026 में डीयू को यह कॉलेज मिल जाएगा। कई नए भवन भी मिलेंगे, जिनका निर्माण कार्य जारी है। डीयू में प्रत्येक स्थान की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने नव वर्ष के अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो योगेश सिंह ने कहा कि डीयू के लिए वर्ष 2025 काफी अच्छा रहा है और वर्ष 2026 भी काफी अच्छा रहने वाला है। कुलपति ने बताया कि दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं जिनमें से अधिकतर 2026 में पूर्ण हो जाएंगे। वीर सावरकर कॉलेज भी मिल जाएगा। कई अकादमिक भवन, हॉस्टल और हेल्थ सेंटर की इमारतें भी तैयार हो जाएंगी। आईओई की नई बिल्डिंग, आईओई हॉस्टल, कंप्यूटर सेंटर की नई बिल्डिंग और पुस्तकालय के विस्तार का काम भी जारी है।
विज्ञापन
फैक्लटी ऑफ टेक्नॉलोजी, नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, विश्वविद्यालय के पूर्वी और पश्चिमी कैंपस का निर्माण जारी है, जो निर्माण जारी हैं, उनके इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। संवाद कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि दुनिया में डीयू जैसा कोई विश्वविद्यालय नहीं है। हमें नए वर्ष को अपनी उपलब्धियों से भरना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में डीयू ने बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत के टॉप 10 कॉलेजों में डीयू के 6 कॉलेज शामिल हैं। कुलपति ने एनआईआरएफ रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया। उन्होंने वर्ष 2026 के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीयू कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजज प्रो बलराम पाणी, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो रजनी अब्बी, एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागो और रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता समेत विभिन्न डौन, निदेशक, विभागाध्यक्ष व प्रिंसिपल, एसी व ईसी सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos
कमेंट
कमेंट X