CLAT 2017: एडमिट कार्ड जारी
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(CLAT-2017) परीक्षा के लिए बीते रात(गुरूवार) 10 बजे एडमिट कार्ड जारी कर दिया। आपको बता दें CLAT एक नेशनल लेवल पर आयोजित की जाने वाली परीक्षा है जिसके जरिए देश के अलग-अलग नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला दिया जाता है। देश भर में कुल 18 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज हैं जो साल दर साल CLAT परीक्षा आयोजित करती है।
इस साल CLAT परीक्षा चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना द्वारा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों ही तरह के कोर्स में दाखिले के लिए अलग-अलग आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 14 मई, 2017 को आयोजित की जाएगी।
किसी भी छात्र को एडमिट कार्ड पोस्ट के जरिए नहीं भेजी जाएगी। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड CLAT के लिए जारी वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। परीक्षा के दिन छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त कोई आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगा। जिसमें वोटर आईडी, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि मान्य होंगे।
निचे दिए लिंक से करें डाउनलोड...
CLAT ऑनलाइन आयोजित की जाने वाली परीक्षा है जिसमें परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होता है। प्रश्न पत्र में 5 सेक्शन होंगे जिनमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर, लीगल एप्टीट्यूड, लॉजीकल रिजनिंग और एलेमेंट्री गणित से जुड़े सवाल होंगे। कुल 200 सवाल होंगे और प्रत्येक सवाल 1 मार्क्स का होगा, साथ ही साथ गलत जवाब पर 1/4 नंबर नेगेटिव मार्किंग का बी नियम है।
वहीं पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा में विषय से जुडे़ सवाल ज्यादा होंगे। साथ ही सवालों की संख्या 150 होती है।
संबंधित वेबसाइट का पताः https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1049/51347/login.html
कमेंट
कमेंट X