फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   central placement process will start soon in Delhi university

DU में फिर खुलने जा रहे नौकरी पाने के दरवाजे, जल्द शुरू होगी सेंट्रल प्लेसमेंट प्रक्रिया

Sun, 07 Jan 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
central placement process will start soon in Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में दो माह से अधिक इंतजार के बाद 17 जनवरी से एक बार फिर नौकरी पाने के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत हो रहे पंजीकरण के आधार पर शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए कैंपस प्लेसमेंट का दूसरा सेशन आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस सेशन में तीन-चार बड़ी कंपनियों के कैंपस पहुंचने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि बीते शैक्ष्कि सत्र में लगभग 1500 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिले थे। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर (प्लेसमेंट) डॉ. अमृता बजाज ने बताया कि सेल के अंतर्गत शुरू होने जा रहे कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दौर में 17 जनवरी व शशि एक्सपोर्ट व 24 जनवरी को जेनपेक्ट कंपनी कैंपस आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IGNOU में बढ़ी एडमिशन की तिथि, किन्नरों के लिए नि:शुल्क शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंपनियां स्नातक स्तर के छात्रों को 3 से 3.5 लाख रुपये सालाना सैलरी पैकेज के साथ नौकरी की पेशकश करेंगी। प्रशासन का प्रयास है कि अन्य प्लेसमेंट सेशन में कंपनियां ज्यादा सैलरी पैकेज की पेशकश करें। जनवरी में हो रहे सेशन के लिए फिलहाल दो ही कंपनियों ने कैंपस आने की स्वीकृति दी है। अन्य तीन-चार बड़ी कंपनियों से भी बातचीत जारी है।

central placement process will start soon in Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का पहला दौर 27 अक्तूबर को हुआ था। विदेशी कंपनी एफआरआर फॉरेक्स इस दौर में छात्रों को नौकरी की पेशकश करने के लिए पहुंची थी। इसके बाद कंपनियां डीयू आने में रुचि नहीं दिखा रही थीं। कंपनियां नहीं आने को जीएसटी के असर से जोड़कर देखा जा रहा था।

ऐसा पहली बार हुआ कि नवंबर व दिसंबर में कैंपस प्लेसमेंट के लिए कंपनी नहीं पहुंचीं। अब जनवरी के बाद फरवरी में तीसरे प्लेसमेंट सत्र की भी तैयारी की रही है। इसके लिए अभी से कंपनियों से बातचीत जारी है।

ये भी पढ़ें- डीयू में कक्षाएं शुरू, सिलेबस तैयार नहीं

उल्लेखनीय है कि सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर में शुरू हो चुकी है। प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए जो छात्र पंजीकरण करा चुके होंगे, उन्हें ही कंपनी के समक्ष उपस्थित होने का मौका मिलेगा। छात्रों को प्लेसमेंट में हिस्सा लेने के लिए सीपीसी आई कार्ड को प्रिंसिपल से सत्यापित कराकर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed