फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Enhanced Date of Admission in IGNOU, Free Education for third gender

IGNOU में बढ़ी एडमिशन की तिथि, किन्नरों के लिए नि:शुल्क शिक्षा

Sat, 30 Dec 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Enhanced Date of Admission in IGNOU, Free Education for third gender

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की तिथि बढ़ गई है। अब 31 जनवरी 2018 तक एडमिशन लिया जा सकता है। इस सत्र में भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थी स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में ऑफ लाइन मोड में नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


अन्य सभी अभ्यर्थियों को नामांकन विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड से करना होगा। इग्नू के एमबीए एवं अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र इग्नू मुख्यालय दिल्ली में जमा करने की अंतिम तिथि भी 31 जनवरी 2018 कर दी गई है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा चार मार्च 2018 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए IGNOU लाया स्पेशल MBA प्रोग्राम, ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. रंजन कुमार ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गई है। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदम्बा प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष विवि द्वारा प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। 

Enhanced Date of Admission in IGNOU, Free Education for third gender

​जो अभ्यर्थी एमबीए करना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश हेतु विवि द्वारा आयोजित ओपन मैट प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। जबकि ऐसे अभ्यर्थी जो प्रबंधन या मैनेजमेंट में स्नोतकोत्तर डिप्लोमा करना चाहते हैं, उनके लिए प्रवेश परीक्षा की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी प्रवेश आवेदन फार्म क्षेत्रीय केन्द्र में जमा कर सीधा प्रवेश पा सकते है।

सभी प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु किसी कार्यानुभव की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इग्नू द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु स्नातक स्तर के बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटीएस, बीसीए एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में निशुल्क एडमिशन दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त बुनकर समुदाय के लोगों हेतु बीपीपी एवं कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम में निशुल्क एडमिशन की व्यवस्था है। किन्नर समुदाय के लोगों के लिए इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों में नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी इग्नू द्वारा की गई है।

ये भी पढ़ें- इग्नू में एडमिशन लेने वाली सुधा देश की पहली ट्रांसजेंडर, नाच-गाना छोड़, करना चाहती है नौकरी

जिन लोगों ने कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली है या जिनकी पढ़ाई कक्षा आठ या दस में छूट गई है, ऐसे लोग इग्नू से छह माह का बीपीपी कार्यक्रम पास कर सीधे बीए, बीकॉम आदि में एडमिशन पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed