{"_id":"5a4e1ff34f1c1bd3178b4e06","slug":"classes-starts-in-delhi-university-but-syllabus-not-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में कक्षाएं शुरू, सिलेबस तैयार नहीं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में कक्षाएं शुरू, सिलेबस तैयार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में एक जनवरी से नए सेमेस्टर की शुरुआत हुई है। नए सेमेस्टर में शिक्षकों को विभागों की ओर से पढ़ाने के लिए टाइम टेबल दिया जा चुका है। लेकिन बीए प्रोग्राम में छठे सेमेस्टर में स्किल इंहांसमेंट कोर्स को पढ़ाने के लिए अब तक पाठ्यक्रम तैयार नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में शिक्षकों को नहीं पता कि वह छात्रों को क्या पढ़ाएं। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह से छात्रों व शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्विद्यालय की एकेडेमिक काउंसिल के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया है कि बीए प्रोग्राम के अंतर्गत अर्थशास्त्र विषय 54कॉलेजों में पढ़ाया जाता है। इसके अतिरिक्त 36 कॉलेजों में ऑनर्स के रूप में अर्थशास्त्र विषय है।
विज्ञापन
च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम(सीबीसीएस) कोर्स के अंतर्गत बीए प्रोग्राम के छठे सेमेस्टर में स्किल इंहासमेन्ट कोर्स में अर्थशास्त्र को पढने वाले छात्रों का पाठ्यक्रम अर्थशास्त्र विभाग द्वारा नहीं बनाया गया है।
शिक्षकों को टाइम टेबल भी दे दिया गया है लेकिन शिक्षकों के सामने संकट है कि वह कक्षा में छात्रों को क्या पढ़ाएं। सीबीसीएस कोर्स को लागू हुए तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन स्किल इंहासमेन्ट का पाठ्यक्रम तैयार नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि अरबिंदो कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के टीचर इंचार्ज डॉ सुबंश प्रसाद सिंह ने छठे सेमेस्टर में पढ़ाएं जाने वाले स्किल इंहासमेन्ट के अंतर्गत अर्थशास्त्र विषय विभाग को पत्र लिखा था।
जिस पर विभाग का कहना रहा कि छठे सेमेस्टर में इकनॉमिक्स स्किल इंहासमेन्ट कोर्स नहीं होगा, विभाग उसका सलेब्स तैयार नहीं करेगा और छात्र दूसरे कोई अन्य विषय से स्किल इंहासमेन्ट कोर्स ले ले।
शिक्षकों का कहना है कि यदि छात्रों को स्किल इंहासमेंट कोर्स दूसरे विषयों से पढ़ाया जाएगा तो जिन उद्देश्यों को लेकर सीबीसीएस कोर्स की संरचना की गई थी वह अपने उद्देश्यों से भटक जाएगा।