CBSE Borad Exam 2018: डेटशीट में हुआ बड़ा बदलाव, परीक्षा की नई तारीख जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE ने बोर्ड एग्जाम की डेटशीट में कुछ अहम बदलाव किए हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए ये बदलाव किए गए हैं। दरअसल बोर्ड द्वारा जारी की गई डेटशीट को लेकर छात्रों को कई शिकायते थीं। इसी शिकायत को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा बदलाव किया गया है। नई डेटशीट के तहत बोर्ड ने फिजिकल एजुकेशन पेपर की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा 13 अप्रैल 2018 को होगी
पहले यह परीक्षा 9 अप्रैल 2018 को होनी थी। बोर्ड ने बयान जारी कर कहा है कि प्रशासनिक कारणों से 12वीं कक्षा के फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जा रहा है। इस एक विषय के अलावा अन्य विषयों की परीक्षा की तारीख पहले जारी की गई डेटशीट के मुताबिक ही होगी।
गौरतलब है कि सीबीएसई इस बार बोर्ड की परीक्षा 5 मार्च 2018 से शुरू करेगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल 2018 तक चलेगी जबकि 12वीं की परीक्षा 12 अप्रैल 2018 तक समाप्त होगी। छात्र सीबीएसई की नई डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार बोर्ड की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने नई डेटशीट हर स्कूल को उपलब्ध करा दी है।
कमेंट
कमेंट X