{"_id":"2721474489c304f538d007d4ad64161a","slug":"career-new-trends-make-your-life-hindi-news-vs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैरियर के नए टॉप ट्रेंड, आपकी लाइफ बना देंगे","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
कैरियर के नए टॉप ट्रेंड, आपकी लाइफ बना देंगे
Updated Wed, 15 Oct 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते वक्त के साथ विद्यार्थियों के लिए आज तमाम नए कॅरियर विकल्प उपलब्ध हैं। आप भी अपनी रुचि के अनुसार किसी का चयन कर सकते हैं, जहां तुलनात्मक रूप से आगे बढ़ने की संभावना अधिक होती है...
इंजीनियरिंग, मेडिकल अथवा बैंकिंग जैसे विकल्प तो सदाबहार हैं, जिनकी लोकप्रियता अवसरों की उपलब्धता के कारण विद्यार्थियों में निरंतर बनी रहती है। लेकिन बदलते वक्त के अनुसार कॅरियर विकल्पों की सूची में अब ऐसे-ऐसे विकल्प भी शामिल हो चुके हैं, जिनके बारे में पहले सोचा भी नहीं जाता था या उनमें अधिक स्कोप नजर नहीं आता था।
वर्तमान परिवेश में ऐसे नए कॅरियर ट्रेंड्स भी युवाओं को खुब लुभा रहे हैं। नए होने के कारण तुलनात्मक रूप से इनमें प्रतिस्पर्धा भी कम होती है। ऐसे में आप अपने लिए और मौके अधिक हैं। ऐसे ही कुछ विकल्पों पर आइए चर्चा करते हैं :

एडवेंचर टूरिज्म: बिजनेस भी और नौकरी भी
एडवेंचर टूरिज्म
एडवेंचर टूरिज्म के तहत ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, रॉक क्लाइंबिंग, स्कूबा डाइविंग, पैराग्लाइडिंग आदि विभिन्न गतिविधियां आती हैं। इससे संबंधित विशेषज्ञ को एडवेंचर स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर कहा जाता है, जिसे टूरिज्म डिपार्टमेंट, एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब, रिजॉर्ट्स आदि में अवसर मिलते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल हो तो स्वरोजगार के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है।
नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तराखंड
www.nimindia.net
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स, गोवा www.niws.nic.in
पेट्स स्टाइलिंग
पालतू जानवरों के शौकीनों की बढ़ती संख्या से पेट्स स्टाइलिस्ट के लिए भी अवसरों में वृद्धि हुई है, खासकर महानगरों में। पालतू जानवरों की सेहत के अलावा उनका खानपान, उनके रहने का स्थान, उनका लुक आदि कई बातें पेट्स स्टाइलिस्ट के कार्य-क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।
स्कूपी स्क्रब, नई दिल्ली www.scoopyscrub.com
फूजी वूजी, बंगलुरु www.fuzzywuzzy.in
वुड टेक्नोलॉजी
फर्नीचर निर्माण का रूप-रंग अभी तक परंपरागत ही था, पर आज के माहौल में फैशन डिजाइनिंग की तरह ही यह एक ग्लैमरस पेशा हो गया है। इससे संबंधित विभिन्न कोर्स विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ वुड साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु (www.iwst.icfre.gov.in)
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, श्रीनगर (www.kgpolytechnic.org)
एमसी
एमसी (emcee) प्रोफेशनल्स को हिंदी में सूत्रधार भी कहते हैं। किसी कार्यक्रम का संचालन इनके जिम्मे होता है, चाहे वह टीवी पर प्रसारित होने वाला कोई प्रोग्राम हो अथवा कोई लाइव इवेंट। यदि आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर हो, एक से अधिक भाषाएं आपको आती हों और लोगों को बांधे रखने की आपमे क्षमता हो तो आप उचित ट्रेनिंग लेकर इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली (www.jmi.ac.in)
सिम्बॉयोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया ऐंड कम्युनिकेशन, पुणे (www.simc.edu)
ई-कॉमर्स
ई-कॉमर्स के तहत विभिन्न प्रोडक्ट्स/सर्विसेज की बिक्री वेबसाइट के माध्यम से की जाती है। जैसे-जैसे ऑनलाइन कारोबार में तेजी आ रही है, ई-शॉपिंग, ई-बिजनेस, ई-टिकटिंग, ई-लर्निंग आदि के विशेषज्ञों के लिए अवसरों में भी इजाफा हो रहा है। इससे संबंधित विभिन्न संस्थानों में इससे संबंधित सर्टिफिकेट और बैचलर कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
www.ipu.ac.in
डॉ. बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा
www.dbrau.ac.in

वाइन टेस्टिंग : ग्लैमर के साथ पैसा भी
हालांकि इस क्षेत्र में मौके पहले भी होते थे, पर इस सेक्टर में विभिन्न कंपनियों के आने और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में विस्तार होने से वाइन टेस्टर्स के लिए अब अधिक अवसर हैं। होटल मैनेजमेट कोर्स के दौरान इसमे विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है।
इंस्टीट्यूट ऑफ वाइन ऐंड बेवरेज स्टडीज, नई दिल्ली (http://iwbs.in)
एशिया वाइन सर्विस ऐंड एजुकेशन सेंटर, टीडब्ल्यूए, मुंबई (www.tulleeho.com)
एयरपोर्ट मैनेजमेंट
हवाई यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर एयरपोर्ट मैनेजमेंट से संबंधित ट्रेंड प्रोफेशनल्स की मांग में इजाफा हुआ है। इसके तहत फ्रंट ऑफिस, कस्टमर केयर, टिकटिंग, सिक्योरिटी, हॉस्पिटैलिटी आदि क्षेत्रों में मौके मिलते हैं।
एवलन एकेडमी, मुंबई व अन्य केंद्र (www.avalonacademy.in)
अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई (www.annauniv.edu)
ऑनलाइन गेम डेवलपर
ऑनलाइन गेम्स हों या कंप्यूटर पर खेले जाने वाले गेम्स, इनकी लोकप्रियता बच्चों, किशोरों और युवाओं में काफी अधिक है। इस फील्ड में सदैव नए-नए प्रयोगों की गुंजाइश रहती है। इसलिए मल्टीमीडिया और एनिमेशन से संबंधित पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद गेम डेवलपर के रूप में कॅरियर की दिशा निर्धारित की जा सकती है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद (www.nid.edu)
मैक, कई केंद्र (www.maacindia.com)
इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स
इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का संबंध पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क आदि से है। आज के माहौल में लॉ एक्सपर्ट, चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, एमबीए (फाइनेंस) आदि प्रोफेशनल्स के लिए इससे संबंधित पाठ्यक्रम बेहद उपयोगी हैं।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (www.nludelhi .ac.in)
बायोइन्फॉरमेटिक्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, नोएडा (www.bii.in)

वेब जर्नलिज्म: इंटरनेट का जमाना है भई
वेब जर्नलिज्म एक उभरता हुआ क्षेत्र है। पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा अब वेब जर्नलिज्म में भी मौके मिलने लगे हैं। इसके तहत विभिन्न पोर्टल्स और वेबसाइट्स में मौके मिलते हैं। अब तो लगभग ‘‘सभी’’ समाचार-पत्रों और चैनलों के वेबसाइट संस्करण भी आने लगे हैं। इसलिए अवसरों की कमी नहीं है।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म ऐंड न्यू मीडिया, बंगलुरु (www.iijnm.org)
आईआईएमसी, नई दिल्ली (www.iimc.nic.in)
फिटनेस एक्सपर्ट
पिछले कुछ सालों से सेहत को लेकर लोगों की जागरूकता काफी बढ़ी है। यही कारण है कि बेहतर शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के मद्देनजर हर आयु वर्ग के लोगों के लिए फिटनेस एक्सपर्ट की जरूरत महसूस की जाने लगी है। स्कूल, कॉलेज, जिम, फिटनेस सेंटर आदि जगहों पर फिटनेस एक्सपर्ट अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ऐंड स्पोर्ट्स साइंस, नई दिल्ली(www.igipess.du.ac.in)
के एलेवेन फिटनेस एकेडमी, मुंबई (www.keleven.com)
साइबर लॉ
इंटरनेट की लोकप्रियता ने साइबर अपराधों में भी इजाफा किया है। इन पर लगाम कसने के लिए साइबर लॉ के विशेषज्ञों की आज काफी मांग है। आनेवाले समय में इस मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है।
एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ, पुणे (www.asianlaws.org)
डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली (www.du.ac.in)
मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट
मोबाइल बूम के वर्तमान माहौल में इसकी तकनीकी जानकारी आपको जॉब के विभिन्न अवसर प्रदान कर सकती है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग अथवा आईटी सेक्टर से संबंधित कोर्स से फायदा हो सकता है। प्लैब, डॉट नेट, फ्लैब मैकिंटॉस, फ्लैब जावा आदि कुछ मुख्य मोबाइल डेवलपमेंट कोर्स हैं।
सेंटर फॉर मोबाइल कंप्यूटिंग ऐंड कम्युनिकेशन, जाधवपुर विश्वविद्यालय, जाधवपुर (www.cmccju.org)
एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मोबाइल टेक्नोलॉजी, मुंबई (www.asianinstitute.net)

हेल्थकेयर मैनेजमेंट: हैल्थ के साथ वैल्थ भी
उन्न्त होती चिकित्सा सुविधाओं और फाइव स्टार होटलों के रूप में विकसित होते अस्पतालों के कारण हेल्थकेयर मैनेजरों के लिए मौके उत्पन्न हुए हैं। इन प्रोफेशनल्स का संबंध अस्पतालों के बेहतर प्रबंधन से होता है। विभिन्न संस्थानों में हेल्थकेयर मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स उपलब्ध हैं।
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई (www.tiss.edu)
दि इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट, जयपुर (www.iihmr.org)
माइक्रोफाइनेंस
निम्न आय वर्ग के लोगों को वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से माइक्रोफाइनेंस अत्यंत मददगार है। विभिन्न माइक्रोफाइनेंसिंग फर्म्स में इसके प्रोफेशनल्स की मांग बनी रहती है।
बेसिक्स, हैदराबाद (www.basixindia.com)
आईआईबीएफ, मुंबई (www.iibf.org.in)
एंकरिंग
एंकरिंग के तहत जहां न्यूज एंकर के रूप में अवसर मिलते हैं,वहीं लाइफस्टाइल के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भी ऐसे एंकर की आवश्यकता होती है। भाषा पर आपकी पकड़ हो, सामान्य ज्ञान दुरुस्त हो और साथ ही लुक भी आकर्षक हो, तो आप टीवी एंकर बन सकते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
www.nimc-india.com
एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली
www.nraismc.com
साइबर लॉ
साइबर लॉ का संबंध डिजिटल वर्ल्ड से है, जिसके माध्यम से साइबर अपराध, जैसे क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, ई-मेल हैकिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग आदि पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। विभिन्न आईटी कंपनियों, लॉ फर्म, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन, साइबर लॉ इंस्टीट्यूट आदि में ऐसे प्रोफेशनल्स अवसर पाते हैं। लॉ और आईटी के तालमेल से साइबर लॉ के तहत कॅरियर को दिशा दी जा सकती है।
एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ, पुणे
www.asianlaws.org
इग्नू, नई दिल्ली
www.ignou.ac.in

कमेंट
कमेंट X