{"_id":"59ba070d4f1c1b24688b46f4","slug":"bpsc-common-combined-competitive-exam-prelims-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC EXAMS: प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
BPSC EXAMS: प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 60 से 62वीं प्रीलिमिनरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये परीक्षा इस साल फरवरी महीने में आयोजित की गई थी। इसमें 8282 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 150 अंक के प्रश्न पूछे गए थे। सामान्य श्रेणी पुरुष का कटऑफ 97 और महिला का 86 है।
विज्ञापन
642 पदों के लिए 10 गुणा अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जो मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। BPSC के सचिव प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि 642 पदों के लिए 12 फरवरी को 35 जिलों के 390 परीक्षा केंद्र में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें- CBSE ने दिया निर्देश, स्कूल स्टाफ का कराया जाए साइकोमेट्रिक टेस्ट
विज्ञापन
प्रारंभिक परीक्षा के लिए 2,43,708 आवेदन आए थे। इस परीक्षा में 1,60,086 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 8,282 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा फरवरी 2018 में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट bpsc.nic.in पर लॉग इन कर देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X