{"_id":"59effc794f1c1bd9798b82e1","slug":"board-exams-2018-are-to-be-conducted-in-march-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में ही होंगी CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
मार्च में ही होंगी CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 25 Oct 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है स्टूडेंट्स को कुछ समय और मिल गया है। सीबीएसई ने अब बोर्ड परीक्षाएं मार्च में ही करवाने की फैसला किया है। इससे पहले सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में करवाने का फैसला किया था। लेकिन अब बोर्ड के अधिकारियों का तर्क है कि जल्दबाजी में मूल्यांकन पर असर न पड़े, इसलिए परीक्षा मार्च में ही ली जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें- GATE 2018: ऑनलाइन आवेदन में आज से होंगे करेक्शन, फरवरी 2018 में होगी परीक्षा
विज्ञापन
सीबीएसई ने मानव संसाधन मंत्रालय को लिखे पत्र में बोर्ड परीक्षा फरवरी में कराए जाने की बात कही थी। ताकि रिजल्ट जल्दी आ जाए और छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकें। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में करवाई जा सकती हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि कई दौर की मीटिंग के बाद बोर्ड ने अपना फैसला बदल दिया है। परीक्षाएं मार्च में ही होंगी।
विज्ञापन
इस बार करीब 27 लाख छात्र सीबीएसई के एग्जाम में शामिल होंगे।
कमेंट
कमेंट X