{"_id":"58fc7d9d4f1c1bee488b4cc6","slug":"bhu-admission-2017-exam-on-30th-april-admit-card-can-be-released-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Admission 2017: 30 अप्रैल से प्रवेश परीक्षा, 24 तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
BHU Admission 2017: 30 अप्रैल से प्रवेश परीक्षा, 24 तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
Updated Sun, 23 Apr 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Source
बीएचयू(BHU) के के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी, वहीं स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 16 मई से शुरू होनी हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली ये प्रवेश परीक्षाएं देश भर में 16 केंद्रों पर होंगी। 30 अप्रैल को प्रथम पाली में बीएड स्पेशल और द्वितीय पाली में बीपीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 31 मई तक और स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 30 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा के करीब सप्ताह भर पहले अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। वहीं उनके ई-मेल पर भी इसकी सूचना दी जाएगी। बता दें कि इस बार बीएचयू में आगामी शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए सवा चार लाख आवेदन आए हैं। इसके मुताबिक एडमिट कार्ड सोमवार तक जारी हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर इस बाबत कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वेबसाइट पर एडमिट कार्ड के सिर्फ जल्द जारी होने की बात कही गई है।
इसमें तीन लाख 10 हजार 261 स्नातक और एक लाख 19 हजार 217 स्नातकोत्तर के लिए आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आवेदन बीएससी गणित के लिए हैं। इसके बाद बीएससी कृषि और बीएससी बायो के लिए भी रिकार्ड तोड़ आवेदन किए गए हैं।
यहां होगी प्रवेश परीक्षाएं
दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर दक्षिणी परिसर, गोरखपुर, लखनऊ, कोलकाता, भोपाल, वड़ोदरा, गुवाहाटी, दीमापुर, भुवनेश्वर, कोची और जयपुर
संबंधित वेबसाइट का पताः http://bhuonline.in/
कमेंट
कमेंट X