फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   at du seminar rss chief will deliver lecture to university professors on imparting national values

'DU' में संघ प्रमुख भागवत देंगे प्रोफेसर्स को लेक्चर

Fri, 24 Mar 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर Updated Fri, 24 Mar 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
at du seminar rss chief will deliver lecture to university professors on imparting national values
संघ प्रमुख

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में आयोजित होने वाले एक सेमीनार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत देशभर की यूनिवर्सिटी के 100 से भी ज्यादा शिक्षकों को छात्रों के अंदर कोलोनियल विधि को छोड़ 'नेशनल वैल्यू (राष्ट्रीय मूल्य)' को बढ़ावा देने को लेकर लेक्चर देंगे। 

विज्ञापन


हंसराज कॉलेज में आयोजित होने वाला सेमीनार दो दिनों तक चलेगा जिसे 'ज्ञान संगम'  नाम दिया गया है। दो दिनों तक चलने वाला सेमिनार शनिवार 25 मार्च से शुरू हो कर 26 मार्च दिन रविवार को खत्म होगा।   
विज्ञापन


सेमीनार का शीर्षक रखा गया है, "शिक्षण प्रणाली को कैसे कोलोनियल सिस्टम से निकाला जाए और उनमें राष्ट्रीय मूल्यों को जोड़ा जाए"। संघ प्रमुख के अलावे सेमीनार में संघ के जॉइंट सेक्रेटरी कृष्ण गोपाल और कुछ अन्य पेनालिस्ट भी मौजूद होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इवेंट के कॉंसेप्ट नोट में ये बताया गया है कि विदेशी तत्वों ने हिंदुस्तान के हजारों साल पुराने शिक्षण प्रणाली और इनके लिए बनाए गए केंद्रों को तबाह कर दिया, हमारी लाइब्रेरीयां जला दी और हिंदुस्तान की पारंपरिक शिक्षा का अपमान किया है। 

साथ ही ये भी बताया गया है कि, "जहां एक तरफ तुर्की और मुगल घुसपैठियों ने हमारे मंदिरों को बर्बाद किया है, अंग्रेजों ने ऐसी शिक्षण व्यवस्था तैयार कर दी जिससे देशवासियों  का भरोसा इंडियन एजुकेशन सिस्टम से उठ गया।"   


संघ के साथ जुड़े अलग-अलग यूनिवर्सिटी से तकरीबन 100 शिक्षक और संघ कार्यकर्ता इवेंट में हिस्सा लेंगे। सेमीनार में पॉलीटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन, हिस्ट्री, आर्केयोलॉजी, साइंस, सोशियोलॉजी, कम्युनिकेशन, थिएटर, लिट्रेचर और इकोनॉमिक्स पर बातें होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed