DU admission 2018: इस कॉलेज ने कम समय में बनाई अपनी पहचान, जानें क्यों...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में ऐसे कई कॉलेज हैं जो वर्षों पुराने हैं, लेकिन आर्यभट्ट ऐसा कॉलेज है जो चार साल पहले ही अस्तित्व में आया है। मशहूर गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर ही इस कॉलेज का नाम रखा गया है।
कम समय में ही इस कॉलेज ने शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुशासन व खेल गतिविधियों में खासी पहचान बनाई है। आनंद निकेतन स्थित आर्यभट्ट कॉलेज पहले राम लाल आनंद ईवनिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था।
रामलाल आनंद कॉलेज की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। वर्ष 2014-15 में नई इमारत मिलने के साथ ही यह आर्यभट्ट कॉलेज बना। कॉलेज में अंडरग्रेजुएट स्तर पर 14 कोर्स चलाए जा रहे हैं।
इनमें बीए ऑनर्स हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स बिजनेस इकनोमिक्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस, बीएससी ऑनर्स मैथमैटिक्स, बीए प्रोग्राम, बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडी और बीए प्रोग्राम (राजनीति शास्त्र) शामिल हैं।
कॉलेज में कंप्यूटर लैब की व्यवस्था है। एक लैंग्वेज लेबोरेट्री है, जिसमें आडियो-वीडियो टीचिंग मैटीरियल का इस्तेमाल होता है। एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी के तहत लगभग सात गतिविधियां है, जिसमें वाद-विवाद, संगीत और डांस प्रमुख हैं।
जहां तक खेलकूद की बात है तो क्रिकेट, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, वेट लिफ्टिंग, स्विमिंग और पावर लिफ्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। ताइक्वांडो में तो कॉलेज की टीम डीयू की चैंपियन रह चुकी है। वर्तमान में कॉलेज में 2200 छात्र पढ़ाई करते हैं।
कमेंट
कमेंट X