फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   another chance for student who could not appear in half yearly examination

खुशख़बरीः चूक गए हैं तो दोबारा दे पाएंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा

Sun, 15 Oct 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Sun, 15 Oct 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
another chance for student who could not appear in half yearly examination
exam
दिल्ली सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बीमारी और अन्य कारणों से अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं दे पाने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे बच्चों की दोबारा परीक्षा ली जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों को इन बच्चों के लिए 23 अक्तूबर को परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को इसका रिकॉर्ड भी रखना होगा।   
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में आया कि कई छात्र बीमारी और अन्य कारणों से परीक्षा में नहीं बैठ पाए। लिहाजा इस परीक्षा का लाभ सिर्फ ऐसे ही बच्चों को दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिपल को निर्देशित किया है कि तीसरी व दसवीं के छात्रों के लिए यह परीक्षा दोबारा ली जाए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बैठना हर बच्चे के लिए अनिवार्य है, क्योंकि इस परीक्षा के अंक वार्षिक परीक्षा में जुड़ते हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (एग्जाम) डा. सरोज सैन ने स्कूलों को दिए आदेश में कहा कि स्कूलों में हो रही इस परीक्षा के प्रश्नपत्र का पैटर्न व पाठ्यक्रम बिल्कुल पूर्व में संपन्न अर्द्धवार्षिक परीक्षा की भांति ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed