फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   allahbad university hike their ugat fees

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजीएटी की फीस बढ़ी

Fri, 19 May 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Fri, 19 May 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
allahbad university hike their ugat fees
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय ने UGAT (यूजीएटी), PGAT (पीजीएटी)  एवं CRET (क्रेट) की प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके साथ विवि प्रशासन ने इस बार प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की फीस में सालाना 2051 रुपये की बढ़ोतरी करके तगड़ा झटका भी दे दिया है। यूजीएटी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इस बार 2975 रुपये फीस भरेंगे और जिन विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल वाले विषय भी होंगे, उन्हें 150 रुपये अतिरिक्त देना होगा।
विज्ञापन


पिछले वर्ष तक यूजीएटी की फीस मात्र 924 रुपये थी जबकि प्रैक्टिकल वाले विषय लेने पर पहले भी 150 रुपये ही फीस थी। हालांकि इस बार विद्यार्थियों का बीमा भी किया जाएगा, जिसकी रकम फीस में ही जुड़ी होगी।
विज्ञापन


 

विद्यार्थियों के बीमा कराने की योजना

allahbad university hike their ugat fees

शिक्षा सत्र 2017-18 के लिए लागू नए फीस स्ट्रक्चर में यूजीएटी (कला) में ट्यूशन फीस प्रतिमाह 12 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये, पीजी में 15 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये तथा क्रेट में 18 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी है। ट्यूशन फीस के  साथ डेवलपमेंट चार्ज, एक्सटेंशन चार्ज, लाइब्रेरी फीस, बीमा की रकम भी जुड़ी होगी। इविवि प्रवेश परीक्षा के निदेशक प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण ने बताया कि फीस बढ़ाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि विवि के गृहकर समेत अन्य खर्चों में इजाफा हो रहा है।

इसके साथ केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सातवां वेतन आयोग लागू करने के लिए 30 फीसदी रकम की व्यवस्था विवि को स्वयं करनी होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के बीमा कराने की योजना लंबे समय से बन रही थी। इस बार उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। बीमा प्रीमियम शुल्क फीस में निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed