{"_id":"5b0003d94f1c1b894c8b5cc8","slug":"allahabad-university-entrance-exam-know-when-will-be-the-examination-for-bsc-bcom-and-llb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम: जानें कब होगी बीएससी, बीकॉम और एलएलबी के लिए परीक्षा","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम: जानें कब होगी बीएससी, बीकॉम और एलएलबी के लिए परीक्षा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं आज यानि शनिवार से शुरू हो गई हैं। आज बीए, बीपीए एवं बीएफए में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। 21 मई को बीएससी एवं बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद समेत देश के 10 शहरों में सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
स्नातक प्रवेश परीक्षा में देश भर से कुल 70 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इनमें 80 फीसदी विद्यार्थी ऑफलाइन और 20 फीसदी विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में बीए की परीक्षा हुई, जिसमें तकरीबन 29 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। अपराह्न तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में बीपीए और बीएफए की प्रवेश परीक्षा हो रही है, जिसके लिए एक हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 22 केंद्र बनाए गए हैं जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए इलाहाबाद में एक केंद्र है।
विज्ञापन
श्रीनगर, कोलकाता, बंगलूरू के सेंटर शिफ्ट
इसके अलावा 21 मई को पहली पाली में बीएससी की प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 30 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। इसके लिए इलाहाबाद में 22 केंद्र बनाए गए हैं जबकि दूसरी पाली में होने वाली बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए 10 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। यह परीक्षा शहर के 5 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर सेंटर पर तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं और विश्वविद्यालय के कुल 125 कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
श्रीनगर, कोलकाता, बंगलूरू के सेंटर शिफ्ट
स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए इलाहाबाद के साथ दिल्ली, भोपाल, पटना, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, कानपुर और आगरा में भी सेंटर बनाए गए हैं। पहले कोलकाता, बंगलूरू और श्रीनगर में भी सेंटर बनाए गए थे, लेकिन अब इन सेंटर्स को शिफ्ट कर दिया गया है। कोलकाता का सेंटर पटना और बंगलूरू एवं श्रीनगर के सेंटर्स दिल्ली शिफ्ट किए गए हैं।
एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 22 को
एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मई को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 12 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं।

कमेंट
कमेंट X