फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   all you need to know about the up board class 12th results 2018

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: इस दिन आएगा कक्षा 12वीं का रिजल्ट, जान लें ये जरूरी बातें

Wed, 04 Apr 2018 07:24 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
all you need to know about the up board class 12th results 2018

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द ही आने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2018 के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही मूल्यांकन अगले तीन सप्ताह में पूरा हो जाएगा। यूपी बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों को एक साथ घोषित करने का ऐलान किया है। प्रत्येक छात्र और उसके माता-पिता चाहते हैं कि छात्र 12 वीं की कक्षा में अच्छे स्कोर के साथ सफल होकर आए। हालांकि यूपी बोर्ड 12वीं के परिणामों का इंतजार काफी तनावपूर्ण हो सकता है और ऐसे समय में तनावमुक्त रहना काफी आवश्यक है। 

विज्ञापन

वेबसाइट तक पहुंचें और विवरण भरें:
एक गुणात्मक और शिक्षाप्रद वेबसाइट छात्रों और उनके माता-पिता को यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम को ऑनलाइन ढूंढने में आसानी से मदद कर सकती है। इसकी प्रक्रिया सरल है। एक बार छात्र या उनके माता-पिता अगर अपना Email Id और मोबाइल नंबर रिजल्ट वेबसाइट पर रजिस्टर करते हैं तो जब रिजल्ट घोषित होगा तो अपने आप उनके मोबाइल नंबर या इनबॉक्स में नोटिफिकेशन के जरिए रिजल्ट पता लग जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2018:
देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिक्षार्थियों की संख्या पहले के मुकाबले ज्यादा हुई है। अनुमान के मुताबिक दोनों में कुल 57 लाख से अधिक छात्र थे और वर्ष 2018 में यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 27 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। अब 27 लाख छात्रों को यूपी बोर्ड 12वीं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड के नतीजे की प्रतीक्षा करते वक्त तनाव से छुटकारा:
परिणाम जो भी आए लेकिन माता-पिता को ये भी सोचना होगा कि अगर बच्चे के यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में अच्छे नंबर नहीं आए तो यह नहीं है कि उसके लिए सब कुछ खत्म हो गया है। इस मामले में छात्रों में भी तनाव पैदा होता है। माता-पिता को अपने बच्चें के परिणामों की तुलना अन्य सफल छात्रों के साथ नहीं करनी चाहिए। कई करियर के अवसर उन छात्रों के लिए खुले हैं, जिनकी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अच्छे नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed