मंगलवार को जारी होगा UPSEE-2017 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी(AKTU) ने उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस परीक्षा(UPSEE-2017) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के तारीख की घोषणा कर दी है।
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी नोटीफिकेशन के मुताबिक 11 अप्रैल, 2017 सुबह 10 बजे से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। आपको बताते चलें कि यूपीएसईई परीक्षा-2017 16, 22 और 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
इससे पहले यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एग्जामिनेशन ब्रोशर में एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 7 अप्रैल, 2017 तय थी। जो कि लेट हो कर 11 अप्रैल को जारी हो रही है।
ये भी देखें: बीएड के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका आज
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
-यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग ऑन करें
-वेबसाइट पर दिए गए यूपीएसईई-2017 के लिंक पर क्लिक करें
-एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
-अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरें
-एडमिट कार्ड सेव करें और प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रख लें
परीक्षा की तारीख...
-बीटेक, बीआर्क, बीफार्मेसी(ओएमआर टेस्ट)- 16 अप्रैल
-बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए, बीटेक लेटरल एंट्री- 22 अप्रैल
-एमबीए, एमसीए, डायरेक्ट एंट्री सेकेंड ईयर एमसीए- 23 अप्रैल
कमेंट
कमेंट X