30 जून तक विद्यार्थियों का आधार कार्ड जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के आधार नामांकन का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा मंत्री के आदेश के बावजूद मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी (एडी बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) इसे लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। इस काम में देरी पर बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ.सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने एडी बेसिक एवं बीएसए को फटकार लगाई है। हाल ही में जारी आदेश में उन्होंने आधार नामांकन का काम 30 जून तक पूरा कराने की हिदायत दी है। एडी बेसिक, बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
21 मार्च को आदेश जारी हुआ
प्रदेश में 1.05 प्राथमिक एवं 45 हजार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तकरीबन 1.85 करोड़ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार ने इनके लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है। इस संबंध में 21 मार्च को आदेश जारी हुआ था। आधार कार्ड की अनिवार्यता के संबंध में आदेश जारी होने के 45 दिन बाद भी इलाहाबाद समेत ज्यादातर जिलों में विद्यार्थियों के नामांकन का काम पूरा नहीं हो सका है।
मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, संभल, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज जैसे जिलों से अब तक इस संबंध में किसी तरह की सूचना भी नहीं दी गई। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और एडी बेसिक, बीएसए को आधार नामांकन का काम 30 जून तक हर हाल में पूरा कराने का फरमान जारी किया है।
कार्यदायी संस्था का रोस्टर तैयार करेंगे
निदेशक ने एडी बेसिक को मंडल के सभी बीएसए के साथ तथा बीएसए को सभी बीईओ के साथ आधार नामांकन के संबंध में सप्ताहिक समीक्षा करने को कहा है। बीईओ ब्लाकवार रोस्टर बनाएंगे, जहां आधार नामांकित विद्यार्थियों की संख्या कम है, वहां कार्यदायी संस्था का रोस्टर तैयार करेंगे। प्रधानाध्यापक आधार नामांकन शिविर में बीईओ का सहयोग करेंगे। शिविर के एक दिन पहले आधार नामांकन का प्रारूप विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। इसमें शिक्षकों का भी सहयोग लेंगे। निदेशक डॉ.सिंह ने तय पर काम पूरा न होने पर एडी बेसिक और बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
कमेंट
कमेंट X