{"_id":"5aea758d4f1c1ba0098b7b16","slug":"52423-candidates-succeeded-in-up-tet-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTET 2017: परीक्षा में 52,423 अभ्यर्थी सफल, एक क्लिक में रिजल्ट ऐसे करें चेक","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UPTET 2017: परीक्षा में 52,423 अभ्यर्थी सफल, एक क्लिक में रिजल्ट ऐसे करें चेक
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
UP TET-2017
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2017 का संशोधित परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है। इसमें 52,423 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। न्यायालय के आदेश के क्रम में दो अंकों का ग्रेस मिलने पर सफल अभ्यर्थियों की संख्या में 4,423 का इजाफा हुआ है। इस प्रक्रिया के दौरान पूर्व के परिणाम में शामिल किसी भी पास अभ्यर्थी को फेल नहीं किया गया है। अब इस परिणाम के घोषित होने के साथ ही 68,500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में यह परीक्षा 25 मई को संपन्न कराई जानी है। संबंधित अधिकारी टीईटी के संशोधित परिणाम को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक अभ्यर्थी अपना संशोधित परीक्षा परिणाम वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा परिणाम उक्त वेबसाइट पर 08 मई 2018 को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में पंजीकृत 3,49,192 अभ्यर्थियों में से 2,76,636 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा का परिणाम पहले 15 दिसंबर 2017 को जारी किया गया था। लेकिन कुछ सवालों को लेकर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल होने पर 6 मार्च 2018 को परिणाम निरस्त कर दिया था। न्यायालय ने फिर से परिणाम जारी करने को कहा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष अपील दाखिल हुई थी। इसमें जारी आदेश दिनांक 17 अप्रैल 2018 के क्रम में संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
कमेंट
कमेंट X