{"_id":"6721980aa9721ebdd50d5f98","slug":"career-options-jobs-are-increasing-in-automobile-industry-big-companies-are-also-investing-in-it-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Career Options: स्वचालित वाहन उद्योग में बढ़ रही हैं नौकरियां, बड़ी-बड़ी कंपनियां भी कर रहीं इसमें निवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Career Options: स्वचालित वाहन उद्योग में बढ़ रही हैं नौकरियां, बड़ी-बड़ी कंपनियां भी कर रहीं इसमें निवेश
Wed, 30 Oct 2024 07:51 AM IST
मेघा झा
डॉ. योगेश त्रिपाठी
डॉ. योगेश त्रिपाठी
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 30 Oct 2024 07:51 AM IST
सार
Career Options: गूगल, फोर्ड, टेस्ला, उबर जैसी कंपनियां इसमें भारी निवेश कर रही हैं, ऐसे में ऑटोमैटिक ड्राइविंग से जुड़े कुशल पेशेवरों की मांग बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
ऑटोमैटिक ड्राइविंग से जुड़े कौशलक को करें विकसित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Career Options: भारत में स्वचालित वाहनों (ऑटोमैटिक व्हीकल) का उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, जबकि विदेश में तो यह पहले ही काफी प्रगति कर चुका है। गूगल, जीएम, फोर्ड, टेस्ला, उबर और दुनिया भर की कई कंपनियां इस उद्योग में भारी निवेश कर रही हैं, ऐसे में ऑटोनॉमस व्हीकल्स इंडस्ट्री में कुशल पेशेवरों की मांग भी बढ़ने वाली है। इस उद्योग में स्वचालित ड्राइविंग के तहत किसी वाहन को विभिन्न सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन और सिमुलेशन तथा एआई की मदद से संचालित किया जाता है। अगर आप भी तकनीकी, रोबोटिक्स या ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में रुचि रखते हैं, तो स्वचालित वाहनों से जुड़े कॅरिअर की ओर रुख करना अच्छा विकल्प है। इसमें इंजीनियर, डाटा वैज्ञानिक, डिजाइनर और नीति विशेषज्ञ जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ काम करते हैं।
विज्ञापन
कोडिंग कौशल
इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए आपको पायथन, लिनक्स और सी++ आदि के साथ मजबूत कोडिंग कौशल सीखना होगा। ऐसा आप विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से कर सकते हैं। गणित, खासकर एप्लीकेशन मैट्रिसेस, रैखिक बीजगणित और कैलकुलस, साथ ही भौतिकी पर मजबूत पकड़ अतिरिक्त लाभ के रूप में काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X