फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Growth Skills: Climbing to Top Requires More Than Just Knowledge; 4 Must-Have Qualities for Success

Career Growth: शीर्ष पर पहुंचने का कौशल! सफलता के लिए सिर्फ ज्ञान नहीं, ये चार गुण भी हैं बेहद जरूरी

Mon, 14 Jul 2025 12:26 PM IST
शिवम गर्ग वसुंधरा साहनी, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
वसुंधरा साहनी, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Jul 2025 12:26 PM IST
सार

Career Growth Skills: अगर आप कंपनी के शीर्ष पदों तक पहुंचना चाहते हैं, तो आपको न केवल विशिष्ट कौशल सीखने होंगे, बल्कि ऐसी आदतों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा, जो आपको चुनौतियों का सामना करने, टीम का नेतृत्व करने और संगठन को सफलता की ओर ले जाने में मदद करें।

विज्ञापन
Career Growth Skills: Climbing to Top Requires More Than Just Knowledge; 4 Must-Have Qualities for Success
Career Growth Skills - फोटो : Freepik

विस्तार

Harvard Business Review: कई ऐसे पेशेवर होते हैं, जो कंपनी में ऊंचे ओहदों पर पहुंचने का ख्वाब देखते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं। हालांकि, यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि आज का कारोबारी माहौल अस्थिर और अप्रत्याशित है। ऐसे में, आगे बढ़ने के लिए केवल ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। अगर आप कंपनी के शीर्ष पदों तक पहुंचना चाहते हैं, तो आपको न केवल विशिष्ट कौशल सीखने होंगे, बल्कि ऐसी आदतों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा, जो आपको चुनौतियों का सामना करने, टीम का नेतृत्व करने और संगठन को सफलता की ओर ले जाने में मदद करें। इसके कुछ तरीके यहां बताए गए हैं।

विज्ञापन

रणनीतिक सोच और दूरदर्शिता

आपको केवल आज के बारे नहीं, बल्कि पांच साल आगे की सोच रखनी होगी। आपको यह समझना होता है कि कैसे बाजार की बदलती स्थितियां या तकनीकी रुझान कंपनी के भविष्य को प्रभावित करेंगे। ऐसा करने के लिए लंबे समय तक प्रभाव डालने वाले फैसलों पर ध्यान दें। बिजनेस केस स्टडीज पढ़ें, ट्रेंड रिपोर्ट्स और वाइटपेपर्स का विश्लेषण करें। माइक्रो और मैक्रो स्तर की सोच का अभ्यास करें।

विज्ञापन

सही मानसिकता

वरिष्ठ पेशेवर के तौर पर आपको कठिन और जटिल निर्णय लेने होंगे। एआई और ऑटोमेशन के दौर में निर्णय लेने की प्रक्रिया और जटिल होती जा रही है। ऐसे में, जिज्ञासा, रचनात्मक सोच और लगातार प्रयोग करते रहने की मानसिकता अपनाना आवश्यक है। साथ ही, नवाचार को जिम्मेदारी और संतुलन के साथ अपनाकर अमल में लाना भी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सही लोगों से संपर्क बनाएं

चुनौतियों का सामना करने और उनसे उबरने की क्षमता मजबूत रिश्तों तथा सही रवैये के जरिये विकसित होती है। सही लोगों से समय रहते जुड़ना विविध दृष्टिकोणों को समझने और व्यापक सोच विकसित करने में मदद करता है। याद रखें, आपकी सफलता केवल आपकी योग्यता पर ही नहीं, बल्कि आपकी लगातार सीखने की आदत, नेतृत्व में ईमानदारी और जटिल परिस्थितियों में आपके दृष्टिकोण पर भी निर्भर करती है।

प्राथमिकता तय करें

आपके सामने रोज कई समस्याएं आएंगी, लेकिन उनमें सबसे जरूरी कौन-सी है, यह तय करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। यह समझना जरूरी है कि हर समस्या समान नहीं होती। ऐसे में, अपने समय और ऊर्जा को वहां खर्च करें, जहां उसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़े और परिणाम भी बेहतर मिलें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके प्रभावों को जरूर समझ लें। परिस्थिति कैसी भी हो, आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed