Career After 10th: दसवीं के बाद स्ट्रीम चयन कैसे करें? जल्दबाजी नहीं, समझदारी और सलाह से लें पहला बड़ा फैसला
Stream Selection Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चयन एक बड़ा फैसला होता है। जानिए विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली की सलाह और कैसे आप अपनी रुचि, क्षमता और करियर अवसरों के आधार पर सही स्ट्रीम चुन सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Career Counselor Advice: दसवी परीक्षा के परिणामों के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा और निर्णायक सवाल यह होता है कि अब आगे कौन-सी स्ट्रीम चुनें? कोई प्रोफेशनल कोर्स करना बेहतर है या पारंपरिक विषयों पर ही ध्यान केंद्रित करें? ऐसे कई सवाल छात्रों के मन में आना स्वाभाविक है, जो भविष्य को लेकर उनकी चिंताओं को दर्शाते हैं। वास्तव में, इस निर्णय का असर सिर्फ 11वीं व 12वीं तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि यह उनकी उच्च शिक्षा और करियर पर भी गहरा प्रभाव डालता है।
इसलिए अगर आप भी दसवीं के परिणामों के बाद स्ट्रीम चयन को लेकर विचार कर रहे हैं, तो आपको फैसला काफी सोच-समझकर लेना होगा। आपको जल्दबाजी करने या सामाजिक दवाव में आने के बजाय समझदारी, आत्म-मंथन और विशेषज्ञ सलाह के आधार पर निर्णय लेना चाहिए।
रुचि और जुनून की करें पहचान
आपका मन किन विषयों में अधिक लगता है? किन क्षेत्रों में काम करना आपको बोझ नहीं लगता, बल्कि आनंद का अनुभव होता है। इसके लिए आप अभी से खुद से पूछें कि मैं क्या करना चाहता हूं? क्या पढ़ना मुझे अच्छा लगता है? किस क्षेत्र में मैं खुद को सालों तक सक्रिय और उत्साही रख सकता हूं? याद रखें कि रुचि के बिना चयन वैसे ही है, जैसे सफलता के बिना संघर्ष है।क्षमताओं का ईमानदार मूल्यांकन
रुचि तो महत्वपूर्ण है, लेकिन आपकी क्षमता भी उतनी ही आवश्यक है। यदि आपको जीवविज्ञान पढ़ना अच्छा लगता है, लेकिन याददाश्त कमजोर है या लंबे पाठ्यक्रम से घबराहट होती है, तो यह स्ट्रीम भविष्य में कठिनाई दे सकती है। इसलिए अपने शैक्षणिक कौशल की ईमानदारी से जांच करें, अपने कमजोर पक्ष को स्वीकार करें और निर्णय भावनाओं से नहीं, समझदारी से लें।भविष्य के अवसर
आपकी हर रुचि करियर के लिहाज से सही नहीं होती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपकी रुचियों से जुड़े कौन-से क्षेत्र व्यावसायिक रूप से स्थिर और प्रगतिशील हैं, किन क्षेत्रों में आप नवाचार कर सकते हैं और किनमें आपके लिए लंबी अवधि के अवसर हैं। आधुनिक युग में नए-नए करियर विकल्प जैसे डिजिटल मार्केटिंग, एनीमेशन, गेम डिजाइनिंग, एग्री-बिजनेस, डाटा साइंस, साइकोलॉजी, लॉ, डिजाइनिंग इत्यादि भी तेजी से उभर रहे हैं। इन्हें भी जानें, समझें और मूल्यांकन करें।करियर काउंसलर की भूमिका
यदि आप भ्रमित हैं, तो घबराएं नहीं। आज के समय में विकल्प इतने अधिक हैं कि उलझन होना स्वाभाविक है। ऐसे में एक प्रमाणित करियर काउंसलर आपकी रुचि, क्षमता और व्यक्तित्व के आधार पर साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरेस्ट इन्वेंटरी और एप्टीट्यूड एनालिसिस के माध्यम से आपकी प्रोफाइल तैयार करते हैं, आपको ऐसे विकल्प सुझाते हैं, जो आपके लिए उपयुक्त, यथार्थपरक और दूरदर्शिता से भरे होते हैं। साथ ही, माता-पिता और अनुभवी शिक्षकों से भी खुलकर बात करें। वे न केवल आपका मनोवल बढ़ाएंगे, बल्कि सही मार्गदर्शन भी देंगे।
कमेंट
कमेंट X