{"_id":"5bd7a866bdec22694123cd32","slug":"candidates-can-take-two-rupees-per-copy-of-get-answer-sheet-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो रुपये प्रति पेज उत्तर पुस्तिका की प्रति देने को तैयार सीबीएसई, अभ्यर्थियों को राहत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दो रुपये प्रति पेज उत्तर पुस्तिका की प्रति देने को तैयार सीबीएसई, अभ्यर्थियों को राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई के जवाब के बाद उसके खिलाफ दायर अवमानना की याचिका का सोमवार को निस्तारण कर दिया। सीबीएसई ने कोर्ट को बताया कि वह अभ्यर्थी को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दो रुपये प्रति पेज देकर उत्तर पुस्तिका की प्रति देने को तैयार है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायाधीश एस के कौल और न्यायाधीश केएम जोसफ की बेंच ने की।
विज्ञापन
पीठ ने उस अवमानना याचिका का निस्तारण किया जिसमें दावा किया गया है कि सीबीएसई आरटीआई के तहत उत्तर-पुस्तिकाएं देने के लिए विद्यार्थियों से अत्यधिक शुल्क वसूल रहा है और अदालत के आदेश की अवहेलना कर रहा है।
विज्ञापन
युवा वकीलों के संगठन व्हिसल फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट (व्हिप) ने अवमानना याचिका दाखिल की थी। व्हिप ने आरोप लगाया गया था कि सीबीएसई दसवीं के विद्यार्थियों से उत्तर-पुस्तिकाओं की प्रति के लिए और पुनर्मूल्यांकन के लिए 1000 रुपये और 12वीं कक्षा के बच्चों से 1200 रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X