{"_id":"6789e11d1170d029b80573a4","slug":"canada-student-visa-crisis-20-000-indian-students-arrived-but-never-reached-college-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Canada Student Visa: स्टडी परमिट हासिल कर 20 हजार भारतीय छात्र कनाडा पहुंचे, लेकिन कॉलेज में नहीं किया रिपोर्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Canada Student Visa: स्टडी परमिट हासिल कर 20 हजार भारतीय छात्र कनाडा पहुंचे, लेकिन कॉलेज में नहीं किया रिपोर्ट
Fri, 17 Jan 2025 10:22 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:22 AM IST
सार
Indian Student In Canada: कनाडा में भारतीय छात्रों के लिए नई चिंता सामने आई है, जहां 20,000 छात्रों ने पहुंचने के बावजूद कॉलेजों में दाखिला नहीं लिया। इस घटना से अवैध प्रवास और सख्त स्टडी वीजा नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Canada Student Visa
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Canada Student Visa: हर साल, भारत से बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा और बेहतर नौकरी के अवसरों की तलाश में कनाडा जाते हैं। पिछले साल, करीब ढाई लाख भारतीय छात्र कनाडा में अध्ययन के लिए पहुंचे थे, लेकिन एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है कि इनमें से 20,000 छात्र कनाडा पहुंचने के बाद भी कॉलेजों/विश्वविद्यालयों में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के अनुसार, मार्च और अप्रैल 2024 में कनाडा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लगभग 50,000 अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को ‘नो-शो’ के रूप में रिपोर्ट किया गया, जिनमें से 20,000 छात्र भारतीय थे। यह आंकड़ा कुल भारतीय छात्रों का 5.4 प्रतिशत है।
विज्ञापन
IRCC के मुताबिक, यह सभी आंकड़े अंतर्राष्ट्रीय छात्र अनुपालन व्यवस्था (International Student Compliance System) के तहत एकत्र किए गए हैं, जिसके तहत सभी शैक्षिक संस्थानों को स्टडी परमिट का पालन सुनिश्चित करने के लिए रिपोर्ट करनी होती है।
इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 144 देशों के छात्रों पर नजर रखी गई थी और विभिन्न देशों से अनुपालन दर में भी बहुत फर्क था। उदाहरण के तौर पर, फिलीपींस से केवल 2.2% छात्र और चीन से 6.4% छात्र ही अपने निर्धारित कॉलेजों में नहीं पहुंचे, जबकि ईरान और रवांडा जैसे देशों से अनुपालन दर बहुत अधिक थी।
भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस मामले में जांच कर रही हैं और कनाडा के कॉलेजों और भारत में स्थित संस्थाओं के बीच कथित अवैध गतिविधियों की भी पड़ताल हो रही है।

कमेंट
कमेंट X