{"_id":"60430f618ebc3ee975201069","slug":"ca-may-exam-2021-date-sheet-icai-releases-exam-dates-for-foundation-course-on-icai-org","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए मई परीक्षा 2021: फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई ने जारी की परीक्षा की तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीए मई परीक्षा 2021: फाउंडेशन कोर्स के लिए आईसीएआई ने जारी की परीक्षा की तारीख
Sat, 06 Mar 2021 12:24 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CA May Exam 2021 Date Sheet: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने फाउंडेशन कोर्स के लिए सीए मई एग्जाम 2021 डेट शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org है। सीए मई परीक्षा 24 जून, 26 जून, 28 जून और 30 जून को आयोजित होगी।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
icai.org
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021 : 7 मार्च को जारी हो सकता है जेईई मेन परीक्षा के फरवरी सत्र का रिजल्ट
विज्ञापन
आईसीएआई की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पेपर I और पेपर 2 के लिए परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, पेपर 3 और पेपर 4 की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। पेपर 3 और पेपर 4 के लिए अग्रिम पढ़ने का वक्त नहीं दिया जाएगा। जबकि अन्य सभी पेपरों में 15 मिनट का अग्रिम पढ़ने का समय दोपहर 1.45 से 2 बजे तक मिलेगा। फाउंडेशन परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org के जरिए 20 अप्रैल से लेकर 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड : 10वीं - 12वीं की संशोधित नई डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड
बता दें कि संस्थान इंटरमीडिएट और अंतिम पाठ्यक्रम के लिए डेट शीट पहले ही जारी कर चुका है। ये परीक्षाएं 21 मई से शुरू होंगी और 6 जून तक चलेंगी। इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षा एक ही पाली में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक आयोजित होगी।अंतिम पाठ्यक्रम के पेपर 6 को छोड़कर सभी पेपरों की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। जबकि, फाइनल कोर्स का पेपर 6 दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।
कमेंट
कमेंट X