CA Inter September 2024 Result: सीए इंटर का रिजल्ट नवंबर में आने की उम्मीद, इस दिन सीए आएगा फाउंडेशन का परिणाम
CA Inter September 2024 Result: इस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउटेट्स और सीए फाउडेशन के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। रिजल्ट को लेकर सीए और सीसीएम धीरज खंडेलवाल जानकारी दी है। विवस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विस्तार
CA Inter September 2024 Result: इस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउटेट्स (ICAI) नवबर के मध्य में सीए इटर सिंतबर 2024 का रिजल्ट और दिवाली की पूर्व सध्या से पहले सीए फाउडेशन का रिजल्ट सितंबर 2024 घोषित करेगा। यह जानकारी सीए और सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने दी। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट (icai.nic.in) पर की जाएगी।
सीए ने एक्स (पूर्व में द्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "फाउंडेशन सीए परिणाम दिवाली की पूर्व संध्या से पहले घोषित हो सकते हैं। सितंबर सीए इंटर परिणाम नवंबर के मध्य में होगा।"
नतीजों के साथ ही संस्थान सीए फाउंडेशन और फाइनल टॉपर्स के नाम भी घोषित करेगा। स्कोरकार्ड चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
इस दिन हुई परीक्षा
सीए फाउंडेशन सितंबर सत्र की परीक्षा 13, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में चार पेपर शामिल थे और प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का था। ऑब्जेक्टिव पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25% की निगेटिव मार्किंग थी।
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 55% अंक प्राप्त करने होंगे। पिछले सत्र में, 14.96% उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। पुरुष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 15.66% रहा, जबकि महिला उम्मीदवारों ने 14.44% उत्तीर्ण दर दर्ज की।
सीए इंटर रिजल्ट सितंबर 2024 सीए इंटर सितंबर 2024 ग्रुप-1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की गईं, जबकि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 की परीक्षाएं 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की गई। पिछले सत्र में 18.44% उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी।
कमेंट
कमेंट X