फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Budget 2026: Govt Announces 17 New Institutions Across Education, Health, Design and Tourism

शिक्षा-रोजगार के लिए बजट में क्या?: छह सेक्टर में खुलेंगे नए संस्थान, पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर

Sun, 01 Feb 2026 02:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 02:16 PM IST
सार

Education Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजाइन और पर्यटन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए 17 नए संस्थान खोलने की घोषणा की है। इनमें मेडिकल हब, आयुर्वेद संस्थान, NIMHANS-2, यूनिवर्सिटी टाउनशिप और हॉस्पिटैलिटी संस्थान शामिल हैं। इनसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
 

विज्ञापन
Budget 2026: Govt Announces 17 New Institutions Across Education, Health, Design and Tourism
Education Budget 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Education Budget: केंद्रीय बजट 2026-27 में जहां एक ओर युवाओं के लिए पढ़ाई और स्किल से जुड़े नए मौके बढ़ाने पर जोर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, डिजाइन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए और इनमें रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए कई नए संस्थान खोलने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


बजट घोषणाओं के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 17 नए संस्थान और बड़े केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा कई मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड करने का भी फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

देश में खुलेंगे छह तरह के संस्थान

 
क्षेत्र नए संस्थान
मेडिकल टूरिज्म 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब
मानसिक स्वास्थ्य 1 (NIMHANS-2)
आयुष 3 आयुर्वेद संस्थान
शिक्षा 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप
डिजाइन 1 राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान
पर्यटन 1 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी

 

1. स्वास्थ्य क्षेत्र में नए संस्थान

स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल एजुकेशन को मजबूत करने के लिए बजट में कई अहम कदम उठाए गए हैं।

  • 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब: भारत को मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बनाने के लिए राज्यों के सहयोग से पांच रीजनल मेडिकल हब स्थापित किए जाएंगे। इनमें इलाज, शिक्षा और रिसर्च की सुविधाएं एक साथ होंगी।
  • NIMHANS-2: उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक नया NIMHANS-2 स्थापित किया जाएगा।
  • 3 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान: आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे।
विज्ञापन

2. शिक्षा के लिए बड़े फैसले

बजट में उच्च शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए नए शैक्षणिक ढांचे पर भी ध्यान दिया गया है।

  • 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप: औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी। इनमें कई विश्वविद्यालय, कॉलेज, रिसर्च संस्थान और स्किल सेंटर होंगे।
  • राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID): पूर्वी भारत में एक नया राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान स्थापित किया जाएगा, जिससे डिजाइन शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

3. पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर

पर्यटन को रोजगार का बड़ा जरिया मानते हुए बजट में इस क्षेत्र के लिए भी नया संस्थान घोषित किया गया है।

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी: होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी एजुकेशन के लिए एक नया राष्ट्रीय संस्थान बनाया जाएगा, जो इंडस्ट्री और सरकार के बीच सेतु का काम करेगा।


यह भी पढ़ें: देश के हर जिले में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल, मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने पर भी फोकस

कई संस्थानों को किया जाएगा अपग्रेड

बजट में नए संस्थानों के साथ-साथ कई मौजूदा संस्थानों को भी अपग्रेड करने की घोषणा की गई है। इनमें रांची और तेजपुर के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब, WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर और खगोल विज्ञान से जुड़ी टेलीस्कोप सुविधाएं शामिल हैं।

रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर पड़ेगा असर

सरकार का मानना है कि नए संस्थानों के खुलने से न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि डॉक्टरों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, डिजाइनरों, टूरिज्म प्रोफेशनल्स और केयरगिवर्स के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed