BTEUP: 28 दिसंबर से होंगी बीटीईयूपी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं; जारी हुए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड
BTEUP Exam 2024: उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (BTEUP) ने आधिकारिक रूप से बीटीईयूपी परीक्षा के लिए समय-सारणी की घोषणा कर दी है। बीटीईयूपी के अनुसार, विषम समेस्टर परीक्षाएं 28 दिसंबर 2024 से शुरू होंगी, जबकि विशेष बैक पेपर परीक्षा 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BTEUP Exam 2024: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने विषम सेमेस्टर और स्पेशल बैक पेपर परीक्षाओं के लिए बीटीईयूपी परीक्षा तिथि 2024-25 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं प्रदेश भर में डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और पीजी डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 28 दिसंबर 2024 से शुरू होंगी, जबकि स्पेशल बैक पेपर परीक्षाएं 23 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाली हैं।
विषम परीक्षा का विवरण
बीटीईयूपी एग्जाम डेट शीट 2024 में 3 लाख से अधिक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यह परीक्षाएं डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्स के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:
- पीजी डिप्लोमा इन बायो-टेक्नोलॉजी (टिशू कल्चर)
- पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट
- डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग
- डिप्लोमा इन रबर टेक्नोलॉजी
विषम समेस्टर परीक्षाएं 28 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि विशेष बैक पेपर परीक्षा 23 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक चलेगी।
विशेष बैक पेपर परीक्षा 2024 की तिथियां
विशेष बैक पेपर परीक्षा उन छात्रों के लिए है जिन्हें पिछले समेस्टर के बैकलॉग को पास करना है। इन परीक्षा तिथियों की शुरुआत 23 दिसंबर 2024 से होगी, जिसमें शामिल हैं:
- डिप्लोमा इन फार्मेसी
- पीजी डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग
- डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
- पीजी डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड हेल्थकेयर
BTEUP Exam Date Sheet 2024 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
- होमपेज में "लेटेस्ट न्यूज – व्यू ऑल न्यूज" सेक्शन को नीचे स्क्रॉल करें।
- अब "Exam Schedule for Odd Semester Examination (December 2024)" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद PDF को डाउनलोड करें।
- पीडीएफ को खोलकर अपने कोर्स की विषयवार तिथियां देखें।
BTEUP Odd Semester Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
- होमपेज में "लॉगिन" विकल्प पर क्लिक करें और "स्टूडेंट लॉगिन" चुनें।
- अपना इनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X