{"_id":"63a087f3933a4c2eb60f317d","slug":"bsf-weapons-exhibition-school-students-giggled-seeing-the-strength-of-the-country-bsf-dcoumentry-special-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ हथियार प्रदर्शनी : देश की ताकत देख गदगद हुए स्कूली विद्यार्थी, फिल्म देख जोश से हुए लबरेज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बीएसएफ हथियार प्रदर्शनी : देश की ताकत देख गदगद हुए स्कूली विद्यार्थी, फिल्म देख जोश से हुए लबरेज
Mon, 19 Dec 2022 09:19 PM IST
देवेश शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:19 PM IST
सार
BSF Weapons Exhibition: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिणी बंगाल सीमांत के अंतर्गत नदिया और उत्तर 24 परगना जिला के सीमावर्ती इलाकों में तैनात 82वीं, आठवीं और 68वीं वाहिनियों की ओर से विभिन्न सीमा चौकियों में दो दिवसीय हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया।
विज्ञापन
BSF Weapons Exhibition
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
BSF Weapons Exhibition: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिणी बंगाल सीमांत के अंतर्गत नदिया और उत्तर 24 परगना जिला के सीमावर्ती इलाकों में तैनात 82वीं, आठवीं और 68वीं वाहिनियों की ओर से विभिन्न सीमा चौकियों में दो दिवसीय हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए और अपने देश की ताकत देखकर गदगद हुए। हथियार प्रदर्शनी के दौरान बच्चों को ड्यूटी पर इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष उपकरणों की जानकारी भी गई।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूली बच्चों को बीएसएफ की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसे देखकर विद्यार्थी जोश से लबरेज हो गए। बीएसएफ अंतराष्ट्रीय सीमा की चौकसी के साथ–साथ सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता और उत्साह जगाने के लिए समय–समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इस प्रदर्शनी में सीमावर्ती इलाके के विभिन्न स्कूलों के कुल 437 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल सीमांत के जन संपर्क अधिकारी ने बताया की सीमा सुरक्षा बल सीमा क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को भारतीय सुरक्षा बलों में भर्ती होने के लिए समय–समय पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे फिजिकल ट्रेनिंग, भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, लिखित परीक्षा के लिए क्लास, कंप्यूटर नॉलेज और हथियारों की जानकारी आदि आयोजित करती रहती है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X