फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEH released admit card of HTET 2022 download here at haryanatet.in

HTET Admit Card 2022: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश-पत्र जारी, इन निर्देशों का रखना होगा ध्यान

Mon, 28 Nov 2022 09:24 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 09:24 AM IST
सार

HTET Admit Card 2022: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 का आयोजन शनिवार, तीन दिसंबर और रविवार, चार दिसंबर को किया जा रहा है।

विज्ञापन
BSEH released admit card of HTET 2022 download here at haryanatet.in
Haryana Teacher Eligibility Test - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HTET Admit Card 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट haryanat.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  HTET 2022 लिखित परीक्षा तीन और चार दिसंबर को 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट लेना होगा और केंद्र पर एक वैध आईडी लेकर जाना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को इस पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों और विवरणों जैसे नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा विवरण आदि को ध्यान से पढ़ना और समझ लेना चाहिए, क्योंकि परीक्षा के दौरान उन्हें इनकी पालना सुनिश्चित करनी होगी। 

विज्ञापन

HTET Admit Card 2022 कब होगी-कौनसी परीक्षा?

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 के तहत लेवल-3 पीजीटी परीक्षा 03 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इसके बाद अगले दिन लेवल-2 की टीजीटी परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। जबकि लेवल-1 पीआरटी के लिए भर्ती पात्रता परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें की प्रवेश-पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। 
हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 HTET 2022 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक HTET की वेबसाइट haryanatet.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट लॉग-इन पर जाएं।
  • लॉग-इन करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • HTET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

HTET Exam 2022 के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  1. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन के समय पंजीकृत करवाए गए फोटोयुक्त पहचान-पत्र जिसका वर्णन अभ्यर्थी के प्रवेश-पत्र पर भी है, को मूल रूप से परीक्षा केंद्र पर पहचान हेतु साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
  2. अभ्यर्थी परीक्षा आरंभ होने से 140 मिनट पूर्व यानी दो घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी और बायोमीट्रिक डाटा कैप्चरिंग और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।
  3. अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र बदलने या विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
  4. परीक्षा केंद्र के अंदर अंगूठी, बालिया, चेन, हार, लटकन, ब्रोच, किसी भी धातु की वस्तुएं जिनमें कैमरा, घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पर्स, हैल्थ बैंड, इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेटस, प्लास्टिक पाउच, कोरा या मुद्रित कागज, लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  5. महिला उम्मीदवारों को मंगलसूत्र, बिंदी व सिंदूर लगाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक प्रतीक चिह्नों को साथ रखने की अनुमति दी गई है।
  6. अभ्यर्थी इस बारे विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश-पत्र पर पंजीकरण के समय अपलोड किया गया रंगीन फोटो लगाकर व राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed