{"_id":"60e6fb218ebc3ec75a7ad519","slug":"bseh-haryana-class-10th-open-board-results-2021-released-where-how-to-check-haryana-10th-open-board-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE HOS 10th Result 2021: हरियाणा 10वीं ओपन स्कूल के परिणाम जारी; यहां देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE HOS 10th Result 2021: हरियाणा 10वीं ओपन स्कूल के परिणाम जारी; यहां देखें
Thu, 08 Jul 2021 07:06 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:06 PM IST
सार
हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित हो गया है। छात्र हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
HBSE HOS 10th Result 2021 : हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित हो गया है। छात्र हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। छात्र पंजीकरण संख्या या रोल नंबर की सहायता से बीएसईएच ओपन कक्षा 10वीं के रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल, हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षाएं आयोजित की गईं, भले ही बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षा रद्द कर दी हो। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी योजना संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर निरंतर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
एचबीएसई ओपन कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2021 ऐसे देखें -
चरण 1: एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in या results.bseh.org.in पर जाएं।
विज्ञापन
चरण 2: होम पेज पर प्रदर्शित परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।
बता दें कि हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइटों के अलावा, रिजल्ट examresults.net और indiaresults.com सहित अन्य निजी पोर्टल पर भी दिखाया जा सकता है। किसी एक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने पर छात्र इन वैकल्पिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये रिजल्ट वेबसाइट हरियाणा ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणामों की होस्टिंग कर रही हैं। निजी पोर्टल से कक्षा 10वीं एचओएस परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र प्रमाणीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर को सत्यापित जरूर कर लें।
पिछले साल, ओपन स्कूल कक्षा 10वीं के परिणाम 17 जुलाई को घोषित किए गए थे। जहां पिछले साल 11 हजार से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल की परीक्षा दी थी, वहीं केवल 17.60 प्रतिशत छात्र ही परीक्षा पास कर पाए थे। इससे पहले हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नियमित छात्रों के लिए कक्षा 10वीं के परिणाम 11 जून को ही जारी कर दिए थे।
कमेंट
कमेंट X