{"_id":"60dfdfab8ebc3ebc8837f823","slug":"bseh-haryana-12th-result-2021-likely-to-be-declared-by-july-25-on-bseh-org-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2021: 25 जुलाई तक जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट, 3 लाख छात्रों को इंतजार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2021: 25 जुलाई तक जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट, 3 लाख छात्रों को इंतजार
Sat, 03 Jul 2021 09:57 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:57 AM IST
सार
- हरियाणा बोर्ड 25 जुलाई तक बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने स्कूलों से इससे पहले 6 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन के नंबरों को जमा करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हरियाणा बोर्ड 25 जुलाई तक बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने स्कूलों से इससे पहले 6 जुलाई तक आंतरिक मूल्यांकन के नंबरों को जमा करने के लिए कहा था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन नंबरों को जमा करने की समयसीमा 28 जून से लेकर 6 जुलाई रखी है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की पुख्ता तारीख जारी नहीं हुई है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के बोर्ड से 31 जुलाई तक बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए कहा है। ऐसे में हरियाणा बोर्ड इस महीने की किसी भी तारीख को बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में एनएसडी की तर्ज पर होगी ड्रामा-थियेटर की पढ़ाई
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद सूबे की सरकार ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए विद्यार्थियों को पास करने की घोषणा की थी। इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए करीब 3 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है जिनको अब अपने रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने किया साफ : आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का नहीं आएगा रिजल्ट
बताया जा रहा है कि बारहवीं कक्षा का डाटा अपलोड हो चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि आंतरिक मूल्यांकन के जरिए नंबरों को जमा करने की तारीख अभी एक-दो दिन के लिए आगे बढ़ सकती है। पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 80.34 फीसदी रहा था। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी थी। लड़कियां की पास प्रतिशत लड़कों से 11 फीसदी ज्यादा थी। बता दें कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद से तमाम राज्यों के बोर्ड ने भी बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर आंतरिक मूल्यांकन के जरिए विद्यार्थियों को पास करने की घोषणा की थी।
कमेंट
कमेंट X