फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEH Datesheet Haryana Board Class 10 12 Revised Timetable check details here website bseh.org.in

Haryana Board: बीएसई हरियाणा ने जारी की 10वीं-12वीं रिवाइज्ड डेटशीट, बोर्ड परीक्षा तारीखों में बदलाव

Sun, 20 Mar 2022 08:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 08:48 PM IST
सार

Haryana Board Exam: संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीएसई, हरियाणा बोर्ड (Haryana Board) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 31 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
BSEH Datesheet Haryana Board Class 10 12 Revised Timetable check details here website bseh.org.in
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डेटशीट में संशोधन किया है। छात्र BSEH की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए संशोधित समय-सारिणी देख सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीएसई, हरियाणा बोर्ड (Haryana Board) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 31 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

BSEH Exam: प्राइवेट और ओपन स्कूल के उम्मीदवार केंद्राधीक्षक से संपर्क करें

इससे पहले, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 29 अप्रैल, 2022 को समाप्त होनी थीं। वहीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम भी जेईई मेन जैसी अन्य अहम प्रवेश परीक्षाओं से टकरा रहा था। इसलिए बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जरूरी संशोधन किए हैं। वहीं, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा द्वारा प्राइवेट और ओपन स्कूल के उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी व्यावहारिक परीक्षा की तारीख, समय और स्थान की जानकारी के लिए अपने संबंधित पंजीकृत केंद्र के केंद्राधीक्षक से संपर्क करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

BSEH Datesheet: परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी

परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर (साधारण/वैज्ञानिक) और मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है और यदि ऐसा पाया जाता है तो इसे अनुचित साधन माना जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। इस साल हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। 

 

विज्ञापन

Haryana Board Exam: ट्रिग्नोमेट्री टेबल और मैप स्टैंसिल ले जाने की अनुमति

परीक्षा हॉल में साधारण या साइंटिफिक कैलकुलेटर और मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। यदि किसी परीक्षार्थी के पास कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान पाया जाता है, तो इसे अनुचित साधनों का प्रयोग माना जाएगा। हालांकि, उम्मीदवार अपने साथ लॉग, ट्रिग्नोमेट्री टेबल और मैप स्टैंसिल ले जा सकेंगे और उन्हें केवल विज्ञान संकाय के विषयों में रंगीन पेंसिल का उपयोग करने की अनुमति होगी। वहीं, उम्मीदवारों को पानी की पारदर्शी बॉटल, सैनेटाइजर और मास्क भी साथ ले जाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed