{"_id":"60e6eed7b91b7e20c40782d2","slug":"bseb-to-reopen-bihar-d-el-ed-application-process-from-july-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बोर्ड: 9 जुलाई से फिर से खुलेगी प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए आवेदन विंडो","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बोर्ड: 9 जुलाई से फिर से खुलेगी प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए आवेदन विंडो
Thu, 08 Jul 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:02 PM IST
सार
- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा परीक्षा 2020-2022 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोलेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा परीक्षा 2020-2022 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोलेगा। डी.एल.एड आवेदन विंडो कल यानी कि 9 जुलाई को फिर से खुलेगी और 13 जुलाई तक खुली रहेगी। इस दौरान छात्र बीएसईबी डी.एल.एड परीक्षा के लिए नए सिरे से पंजीकरण कर सकते हैं। बोर्ड छात्रों को डी.एल.एड ( D.El.Ed) परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को संशोधित करने या संपादित करने का विकल्प भी देगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन वैधता बढ़ी
विज्ञापन
अभ्यर्थी 14 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। साथ ही जो छात्र 9 जुलाई से 13 जुलाई की अवधि के दौरान आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं कर सकते, वे 20 जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
#BSEB pic.twitter.com/qUZiGUkO0Q
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 8, 2021
दरअसल, बोर्ड ने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डी.एल.एड प्रशिक्षण सत्र 2020-2022 में नामांकित अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक अतिरिक्त अवसर प्रदान किया है। अभ्यर्थी 9 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन वैधता बढ़ी
ऐसे करें बिहार डी.एल.एड परीक्षा के लिए आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharboardvividh.com/ है।
-यहां आपको परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगिन या पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
-उसके बाद अपना फॉर्म भरना होगा और आखिर में डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे।
-इसके बाद भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
कमेंट
कमेंट X