{"_id":"6863666a85adfcc8e00979eb","slug":"bseb-super-50-free-coaching-2025-last-chance-to-apply-for-free-jee-and-neet-coaching-by-bihar-board-today-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSEB Super 50: बिहार बोर्ड दे रहा JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग का आखिरी मौका, अंतिम तिथि आज; तुरंत करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB Super 50: बिहार बोर्ड दे रहा JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग का आखिरी मौका, अंतिम तिथि आज; तुरंत करें आवेदन
Tue, 01 Jul 2025 10:12 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:12 AM IST
सार
BSEB Free Coaching: अगर आप भी जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं कर पा रहे हैं तो "BSEB सुपर 50" निःशुल्क कोचिंग के लिए तुरंत आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
BSEB Super 50 Free Coaching 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
BSEB Free Coaching: अगर आप बिहार से हैं और जेईई, नीट यूजी की तैयारी करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अंतिम मौका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा ‘BSEB सुपर 50’ कोचिंग में पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है, इससे पहले बोर्ड अंतिम तिथि की तारीखों को बढ़ा चुका है। यह प्रोग्राम वर्ष 2025-27 एकेडमिक सेशन के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए आईआईटी जेईई और एनईईटी की मुफ्त आवासीय एवं गैर-आवासीय कोचिंग मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया
छात्र आज यानी 1 जुलाई 2025 तक बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Trending Videos
चयनित विद्यार्थियों को पटना में मिलेगी मुफ्त कोचिंग
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को पटना में दो वर्षीय आवासीय कोचिंग (2025-27) दी जाएगी, जिसमें पूरी तरह से निःशुल्क रहना, खाना और कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा। इन शिक्षकों की मदद से छात्रों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की गहराई से तैयारी कराई जाएगी।पात्रता मानदंड
इस योजना में वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वर्ष 2025 में बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या किसी अन्य बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध +2 स्कूलों में 11वीं में दाखिला लेना चाहते हों।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X