फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Simultala Class 6 Entrance Exam 2025: Dummy Admit Card Release Date Announced, Download from October 3

BSEB: सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए डमी प्रवेश पत्र की तारीख घोषित; तीन अक्तूबर से कर सकेंगे डाउनलोड

Sun, 28 Sep 2025 08:39 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

BSEB Admit Card Download: बीएसईबी सिमुलतला कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड तीन अक्तूबर से डाउनलोड होंगे। विद्यार्थी 3 से 6 अक्तूबर तक अपनी व्यक्तिगत जानकारी में सुधार भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSEB Simultala Class 6 Entrance Exam 2025: Dummy Admit Card Release Date Announced, Download from October 3
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

BSEB Simultala Admit Card 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए डमी एडमिट कार्ड की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि 3 अक्तूबर 2025 से योग्य विद्यार्थियों अपने डमी एडमिट कार्ड biharsimultala.com से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


जिन विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र पूर्ण कर लिया है और फीस जमा कर दी है, उनके लिए डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। विद्यार्थी या उनके अभिभावक अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करके डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

3 से 6 अक्तूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे डमी एडमिट कार्ड

इस दौरान विद्यार्थियों को अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि की जांच करने और आवश्यक सुधार करने का अवसर मिलेगा। डमी एडमिट कार्ड 3 से 6 अक्तूबर तक डाउनलोड और सुधार के लिए उपलब्ध रहेगा। सुधार की अंतिम तिथि के बाद किसी भी तरह की त्रुटि की जिम्मेदारी अभ्यर्थी या अभिभावक की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर को होगी प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा

बीएसईबी कक्षा 6 सिमुलतला प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 31 अक्तूबर 2025 को आयोजित होगी। इसके बाद, मुख्य प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में पटना जिला मुख्यालय स्थित नामित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 सिमुलतला प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी।

BSEB Simultala Entrance Exam Patter: परीक्षा पैटर्न

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहला चरण होता है प्रारंभिक परीक्षा, जिसे पास करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए आगे बढ़ते हैं, जोकि मुख्य परीक्षा है।

प्रारंभिक परीक्षाः प्रीलिम्स परीक्षा 31 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा अभ्यर्थियों के हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में ज्ञान का आकलन करती है। 

  • परीक्षा का प्रकारः वस्तुनिष्ठ प्रकार
  • अवधिः 2 घंटे 30 मिनट
  • कुल अंक: 150 

मुख्य परीक्षाः यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा गणित, मानसिक क्षमता, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में उम्मीदवारों की दक्षता का मूल्यांकन करती है।

  • परीक्षा का प्रकारः वस्तुनिष्ठ प्रकार 
  • अवधिः प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट
  • कुल अंक: 300

सीटों का वितरण और आरक्षण

इस साल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने घोषणा की है कि वह 120 छात्रों का चयन करेगा। उन 120 छात्रों में से 60 पुरुष उम्मीदवार और 60 महिला उम्मीदवार प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे।

सामान्य वर्ग, EWS, अति पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 50 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकार के निर्देशानुसार 5% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा, बशर्ते उनकी विकलांगता की सीमा 40% से कम न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed