BSEB: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा फेज-2 के लिए आज बंद हो जाएगी आपत्ति विंडो, इस तरह से दें चुनौती
BSEB: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका है। यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति दर्ज करानी है तो, वे नीचे बताए तरीके से चुनौती दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 13 अक्तूबर, 2024 को सक्षमता परीक्षा फेज-2 के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगा। ऐसे उम्मीदवार जो अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं , वे आधिकारिक वेबसाइट (bsebsakshamta.com/login) पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा बीएसईबी द्वारा छात्रों की योग्यता और कौशल का आकलन करने के लिए आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है। ये आपत्ति विंडो कक्षा 6 से 8 के लिए आज रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इतना लगेगा आपत्ति शुल्क
यदि उम्मीदवारों को कोई उत्तर गलत लगता है तो वे आज यानी, 13 अक्तूबर, 2024 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से 50 रुपये प्रति आपत्ति शुल्क ऑनलाइन जमा करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान दें कि 13 अक्तूबर 2024 (रात 11:59 बजे) के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आगे की प्रोसेस
परीक्षार्थी अपनी उत्तर कुंजी के साथ आधिकारिक उत्तर कुंजी का मिलान करते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कर सकता है। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था अंतिम उत्तर कुंजी जारी करती है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षार्थियों के अंकों की गणना की जाती है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (bsebsakshamta.com/login) पर जाएं।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स (जैसे रोल नंबर, पासवर्ड आदि) का उपयोग करके लॉगिन करें।
- वेबसाइट पर आपको एक लिंक मिलेगा जो "आंसर की पर आपत्ति दर्ज करें" या इसी तरह का कुछ लिखा होगा।
- दिए गए फॉर्म में आपको वह प्रश्न नंबर बताना होगा जिस पर आप आपत्ति दर्ज कर रहे हैं। साथ ही, आपको अपने आपत्ति का कारण स्पष्ट रूप से लिखना होगा।
- यदि आपके पास कोई प्रमाण है जो आपकी आपत्ति का समर्थन करता है, तो आप उसे भी अपलोड कर सकते हैं।
- आमतौर पर, आपत्ति दर्ज करने के लिए एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होता है। आप ऑनलाइन माध्यम से इस शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
- सभी जानकारी भरने और शुल्क का भुगतान करने के बाद, आप अपनी आपत्ति को सबमिट कर सकते हैं।
बिहार सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस Email Id: helpdeskbiharboardedu@gmail.com पर या Toll Free No: 011-35450941 पर संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X