फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Sakshamta Pariksha 2025: Class 9-10 Social Science Exam Cancelled, Rescheduled for July 25

BSEB Sakshamta Pariksha 2025: नौवीं-दसवीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा रद्द, अब 25 जुलाई को होगा एग्जाम

Thu, 24 Jul 2025 08:24 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 24 Jul 2025 08:24 AM IST
सार

BSEB Sakshamta Pariksha 2025: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2025 के तहत नौवीं-दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द कर दी गई है। अब यह परीक्षा 25 जुलाई को दोपहर पाली में आयोजित होगी। नया प्रवेश पत्र वेबसाइट से गुरुवार को डाउनलोड करें।

विज्ञापन
BSEB Sakshamta Pariksha 2025: Class 9-10 Social Science Exam Cancelled, Rescheduled for July 25
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BSEB Social Science Exam Cancelled: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा 2025 के पहले दिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते वर्ग 9वीं और 10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा बुधवार को दूसरी पाली में होनी थी, लेकिन प्रश्न पत्र नहीं खुलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह परीक्षा 25 जुलाई 2025 को दोपहर की पाली में पुनः आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बीएसईबी ने जानकारी दी कि यह परीक्षा आदर्श परीक्षा केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालय, बिहार बोर्ड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com पर जाकर नया प्रवेश पत्र गुरुवार को डाउनलोड करें।

विज्ञापन

नया प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

शिक्षक अभ्यर्थी अपना नया एडमिट कार्ड लॉग-इन आईडी में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डीपीओ के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन उम्मीदवारों को पुराना एडमिट कार्ड भी साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था गड़बड़?

परीक्षा कुल 150 अंकों की थी, जिसमें 30 अंक भाषा, 40 अंक जनरल स्टडीज़ और 80 अंक सामाजिक विज्ञान विषय से थे। तकनीकी दिक्कतों के कारण सामाजिक विज्ञान के 80 अंकों का प्रश्नपत्र खुल ही नहीं सका। बाकी दो सेक्शन की परीक्षा तो आयोजित की गई, लेकिन मुख्य विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा अधूरी रह गई, जिसे अब पुन: आयोजित किया जा रहा है।

Trending Videos

चौथी और पांचवें कब से करें आवेदन?

सक्षमता परीक्षा 2025 (चौथा और पांचवां चरण) के लिए ऑनलाइन फॉर्म 12 जुलाई 2025 से भरे जाएंगे। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी एक अलग सूचना में दी जाएगी।

तीसरी परीक्षा में फेल हुए अभ्यर्थियों के लिए राहत

सक्षमता परीक्षा 2025 (तृतीय) में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चतुर्थ एवं पंचम परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन भरने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को केवल परीक्षा शुल्क जमा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से स्थानीय निकाय के शिक्षकों की योग्यता सुनिश्चित की जाएगी।  

बिहार में सक्षमता परीक्षा पांच चरणों में होगी आयोजित

बिहार में नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन कुल पांच चरणों में किया जाएगा। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने पर नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का दर्जा मिलेगा। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार की स्थायी सेवा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed