फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB OFSS Inter Admissions 2021 BSEB Extends Last Date To Apply Till Aug 10

बीएसईबी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Wed, 04 Aug 2021 02:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 04 Aug 2021 02:21 PM IST
सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले, BSEB OFSS पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2021 थी।

विज्ञापन
BSEB OFSS Inter Admissions 2021 BSEB Extends Last Date To Apply Till Aug 10
बिहार बोर्ड : बीएसईबी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार, 04 अगस्त, 2021 को इंटरमीडिएट प्रवेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार, 04 अगस्त, 2021 थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अगस्त, 2021 कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि सत्र 2021-2023 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन के लिए छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 04.08.2021 से बढ़ाकर 10.08.2021 कर दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें। यहां आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक दिया गया है। 
विज्ञापन




 
बिहार बोर्ड ओएफएसएस पंजीकरण के दौरान याद रखने योग्य बातें

  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्ण अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
  • सामान्य विवरणिका को आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • यदि कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय कोई गलती करता है, तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा।


ऐसा इसलिए भी किया गया है, क्योंकि सीबीएसई ने अपना 10वीं का रिजल्ट 03 अगस्त, 2021 को जारी कर दिया है। ताकि, 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद से वे छात्र 2021-2023 बैच के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद पहली चयन सूची जारी की जाएगी। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली के माध्यम से आवेदन करना होगा।

बीएसईबी ने सूचित किया है कि किसी भी ऑफलाइन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। भुगतान के बाद ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। किसी भी समस्या का सामना करने वाले उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0612-22300009 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed