बीएसईबी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले, BSEB OFSS पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2021 थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार, 04 अगस्त, 2021 को इंटरमीडिएट प्रवेश के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बिहार बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार, 04 अगस्त, 2021 थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अगस्त, 2021 कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बीएसईबी ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि सत्र 2021-2023 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन के लिए छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 04.08.2021 से बढ़ाकर 10.08.2021 कर दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें। यहां आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक दिया गया है।
सत्र 2021-2023 के लिए राज्य के शिक्षण संस्थानों में इण्टरमीडिएट कक्षा में नामांकन हेतु विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए तिथि को दिनांक 04.08.2021 से 10.08.2021 तक विस्तारित किया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
विस्तृत जानकारी के लिए लिंक को क्लिक करें : https://t.co/LriJWKVFs2— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 4, 2021
बिहार बोर्ड ओएफएसएस पंजीकरण के दौरान याद रखने योग्य बातें
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्ण अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
- सामान्य विवरणिका को आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
- यदि कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय कोई गलती करता है, तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा।
ऐसा इसलिए भी किया गया है, क्योंकि सीबीएसई ने अपना 10वीं का रिजल्ट 03 अगस्त, 2021 को जारी कर दिया है। ताकि, 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद से वे छात्र 2021-2023 बैच के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद पहली चयन सूची जारी की जाएगी। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली के माध्यम से आवेदन करना होगा।
बीएसईबी ने सूचित किया है कि किसी भी ऑफलाइन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। भुगतान के बाद ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। किसी भी समस्या का सामना करने वाले उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0612-22300009 पर संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X