फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB OFSS Class 11 admission 2025 deadline extended to June 28 through first selection list; Read here

BSEB OFSS 11th Admission: बिहार बोर्ड ने 11वीं में नामांकन कराने की अंतिम तिथि बढ़ाई, 28 जून तक लें दाखिला

Mon, 09 Jun 2025 04:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 04:32 PM IST
सार

BSEB OFSS 11th Admission 2025: बिहार बोर्ड ने कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए नामांकन कराने की अंतिम तिथि को 28 जून तक बढ़ा दिया है। पहले यह 10 जून निर्धारित थी।
 

विज्ञापन
BSEB OFSS Class 11 admission 2025 deadline extended to June 28 through first selection list; Read here
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

BSEB OFSS Class 11th Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (OFSS) के माध्यम से पहली चयन सूची के तहत कक्षा 11वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून, 2025 तक बढ़ा दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net. के माध्यम से प्रवेश के लिए पहली चयन सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन

28 जून तक करा सकते हैं नामांकन

इससे पहले शैक्षणिक वर्ष 2025-27 के लिए कक्षा 11वीं में प्रथम चयन सूची के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 10 जून थी। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से बीएसईबी ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “4 जून को जारी पहली चयन सूची के आधार पर चयनित छात्रों को 28 जून 2025 तक आवंटित संस्थान में नामांकित किया जाएगा।”

नोटिस में कहा गया है कि विशेष रूप से, छात्र अब 28 जून तक प्रवेश ले सकते हैं और अपनी स्लाइड-अप प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और संस्थान 29 जून, 2025 तक सीट विवरण अपलोड करेंगे।

बीएसईबी ने यह भी कहा, "यदि कोई छात्र पहली चयन सूची में किसी शैक्षणिक संस्थान में नामांकित नहीं है, तो ऐसे छात्र 28 जून तक शैक्षणिक संस्थान का नया विकल्प बना सकते हैं या पिछले विकल्प को बदल सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed