फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Matriculation compartmental-cum-special exam schedule released exam in two shifts from 10th May

BSEB Exam Schedule: मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10 मई से दो पालियों में एग्जाम

Tue, 25 Apr 2023 07:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Apr 2023 07:45 PM IST
सार

BSEB Exam 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 10 मई से 13 मई 2023 तक दोनों पालियों में किया जाएगा।

विज्ञापन
BSEB Matriculation compartmental-cum-special exam schedule released exam in two shifts from 10th May
BSEB Exams 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSEB Matriculation compartmental-cum-special exam schedule 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा, 2023 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 10 मई से 13 मई 2023 तक दोनों पालियों में किया जाएगा।

विज्ञापन

 

दोनों पालियों में परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा, जो पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से प्रारंभ होगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन छह मई  सेआठ मई 2023 तक किया जाएगा तथा साथ ही, Internal Assessment, Literacy Activity एवं प्रायोगिक परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में दिनांक नौ मई 2023 तक जमा करना है।    

विज्ञापन

दृष्टिबाधित एवं दिव्यांगों को मिलेगी ये सुविधा

सभी पालियों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। पूर्व की भांति ही दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी जो लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा नॉन मैट्रिक स्तर के लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी। इससे संबंधित सूचना समिति कार्यालय को भी उपलब्ध करायी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

 
 

31 मई तक परीक्षा का परिणाम

समिति द्वारा इस परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2023 तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एक वर्ष खराब नहीं हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिक्षण संस्थानों में नामांकन ले सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed