BSEB: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन
BSEB Bihar Board 2025: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास अब एक मौका और है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ दिया है।
विस्तार
BSEB Bihar Board 2025: अगर आप बिहार बोर्ड की 10वीं या 12वीं की विशेष या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथियों को बढ़ा दिया है।
वे छात्र जो बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल नहीं कर पाए हैं या किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके थे, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यहां देखें नोटिस
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/BT2MHiQMSt
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 13, 2025
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/X0RysEIzq9
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 13, 2025
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/BT2MHiQMSt
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 13, 2025#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/X0RysEIzq9
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) April 13, 2025
इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
अब इंटरमीडिएट (12वीं) की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की नई अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2025 है। वहीं, मैट्रिक (10वीं) की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 16 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है।
सबसे पहले बिहार बोर्ड ने जारी किए थे नतीजे
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम 25 मार्च को और 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 मार्च को घोषित किए थे। इंटर परीक्षा में इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की। जबकि हाईस्कूल में जबको कुल 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए है।
BSEB Bihar Board 2025: विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'कम्पार्टमेंट/स्पेशल फॉर्म 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पैनल के तहत, परीक्षा का प्रकार और जिला चुनें।
- रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें और कैप्चा भरें।
- अब, 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी जरूरी विवरण को भरें और फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म के पूर्ण होने के बाद एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X