BSEB Inter Answer Key: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी, जानें कब तक आएगा बीएसईबी इंटर का रिजल्ट?
BSEB Bihar Board Inter Exam Answer Key Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। छात्र कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी को छह मार्च शाम पांच बजे तक चुनौती दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Bihar Board Inter Exam Answer Key Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। छात्र कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी को सोमवार, छह मार्च को शाम पांच बजे तक चुनौती दे सकते हैं। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से बीएसईबी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दी है।
उम्मीदवार बीएसईबी इंटर मीडिएट की आधिकारिक उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं और संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इसका मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार उम्मीदवार पोर्टल पर अस्थायी बीएसईबी इंटर उत्तर कुंजी के खिलाफ प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं या आपत्ति उठा सकते हैं।
Bihar Board 2023 इंटर उत्तर कुंजी पर कैसे उठाएं आपत्तियां?
-
चरण 1: परीक्षार्थी सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। -
चरण 2: लिंक पर क्लिक करें- उत्तर कुंजी इंटर परीक्षा 2023 के संबंध में आपत्ति दर्ज करें। -
चरण 3: अगली विंडो पर, रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें। -
चरण 4: उम्मीदवार आ आपत्तियां या प्रतिक्रिया सबमिट करें।
BSEB Bihar Board 2023 कक्षा 12वीं परिणाम 16 मार्च तक संभव
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम 2023 उत्तर कुंजी पर आपत्तियों और प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद घोषित किया जाएगा। बीएसईबी की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई और 14 फरवरी तक चली थी। परीक्षा के सभी दिनों में पेपर दो पारियों में आयोजित किए गए। आधिकारिक बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
बीएसईबी ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वींे का परिणाम कब घोषित किया जाएगा। पिछले साल भी बीएसईबी इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई थी जबकि परिणाम 16 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे।
कमेंट
कमेंट X