फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Free Coaching: Register for BSEB Super 50 free coaching by this day, know how to get admission

BSEB Free Coaching: बीएसईबी सुपर 50 मुफ्त कोचिंग के लिए इस दिन तक करें पंजीकरण, जानें कैसे मिलेंगे दाखिला

Tue, 18 Mar 2025 01:16 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 18 Mar 2025 01:16 PM IST
सार

BSEB Free Coaching: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जेईई और नीट उम्मीदवारों के लिए "BSEB सुपर 50" निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में संशोधन किया है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSEB Free Coaching: Register for BSEB Super 50 free coaching by this day, know how to get admission
BSEB Free Coaching - फोटो : freepik

विस्तार

BSEB Free Coaching: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 2025-27 और 2024-26 शैक्षिक वर्ष के लिए "BSEB Super 50" फ्री कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में संशोधन किया गया है। यह कोचिंग खासतौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए है। इस कोचिंग का उद्देश्य छात्रों को बेहतरीन शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित कराना और उन्हें देश के प्रमुख संस्थानों में प्रवेश दिलाना है।

विज्ञापन

आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया 

छात्र 26 मार्च 2025 तक बीएसईबी सुपर 50 की फ्री कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को लेकर पूरी जानकारी और आवेदन फॉर्म बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- बिहार पुलिस में 12वीं पास के लिए मौका! 19800+ कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम बैच के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

बीएसईबी अध्यक्ष ने जेईई मेन 2025 में "बीएसईबी सुपर 50" के छात्रों के परिणामों की घोषणा की और बताया कि 2025-27 बैच के लिए फ्री कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कोचिंग में भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों के शिक्षक छात्रों को JEE और NEET की परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 23 अगस्त 2023 को इस कोचिंग का उद्घाटन किया गया था। इसके प्रथम बैच (सत्र 2023-25) के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने समिति के मुख्य भवन में गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान के 4 छात्रों यश राज, सन्नी कुमार, आशीष कुमार और सचिन कुमार ने 99 परसेंटाइल से अधिक हासिल किया है। बीएसईबी के 99 में से कुल 23 विद्यार्थियों ने 95 परसेंटाइल से अधिक और 39 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक हासिल किया है।

ओएमआर और सीबीटी टेस्ट का आयोजन

बीएसईबी द्वारा आयोजित इस कोचिंग में हर महीने दो बार OMR टेस्ट और CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों की प्रगति को मापने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।

BSEB Super 50 फ्री कोचिंग: पात्रता

बीएसईबी, सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य किसी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे वे छात्र जो इस समय कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे हैं और जो बिहार बोर्ड से कक्षा 11 में पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, बीएसईबी के कक्षा 11 के छात्र भी इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोचिंग के लिए आवेदन बिहार के 9 प्रमुख जिलों - मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया और मुंगेर में स्वीकार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed